{"_id":"5de48ce58ebc3e54d5050231","slug":"dangal-girl-wrestler-babita-phogat-married-with-vivek-suhag-in-family-function","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबीता फोगाट ने विवेक संग रचाई शादी, मात्र एक रुपये में हुआ कन्यादान, लिए आठ फेरे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बबीता फोगाट ने विवेक संग रचाई शादी, मात्र एक रुपये में हुआ कन्यादान, लिए आठ फेरे
Mon, 02 Dec 2019 09:32 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 02 Dec 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
बबिता फोगाट
- फोटो : Geeta phogat Twitter
दंगल गर्ल के नाम से मशहूर, कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी पहलवान बबीता फोगाट रविवार को शादी के बंधन में बंध गईं। फोगाट परिवार की बबीता ने भारत केसरी पहलवान विवेक सिहाग के साथ सादगी से अपना विवाह किया।
विज्ञापन
द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित पहलवान महाबीर फोगाट ने अपनी दूसरी बेटी का रिश्ता जहां एक रुपये में तय किया वहीं विवेक सिहाग भी 21 लोगों की बारात में अपने परिजनों के साथ सात फेरे लेने पहुंचे।
विज्ञापन
My lovely sister @BabitaPhogat Congratulations on your marriage. I hope that all of your dreams come true as you begin this new journey. Many many congratulations to both of you @SuhagVivek @BabitaPhogat 😍👏🎊 pic.twitter.com/odih0N4jqN
विज्ञापन विज्ञापन— geeta phogat (@geeta_phogat) December 1, 2019
नवदंपती ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के संकल्प के साथ आठ फेरे लिए। दोनों ने ही एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने का भी आह्वान किया। यह पूरा समारोह हरियाणा के दादरी जिले के बलाली गांव में संपन्न हुआ, ये शादी बिना किसी दान-दहेज के साधारण तरीके से रीति-रिवाज तथा हिंदू रस्मों के साथ संपन्न हुई।
बता दें कि करीब 5 साल से चरखी दादरी जिले के बलाली गांव निवासी बबीता फोगाट और दिल्ली के नजफगढ़ में रहने वाले विवेक सुहाग के बीच दोस्ती थी।