{"_id":"5be91266bdec22696e0e58db","slug":"d-harika-out-of-world-women-chess-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप: हरिका का सफर पूर्व चैंपियन ने रोका, भारतीय चुनौती समाप्त","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप: हरिका का सफर पूर्व चैंपियन ने रोका, भारतीय चुनौती समाप्त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
dronavalli harika
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रैंडमास्टर डी हरिका की पूर्व चैंपियन रूस की एलेक्सांद्रा कोस्तेनिक के खिलाफ यहां टाईब्रेक बाजियों के दूसरे सेट में हार के साथ विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। हरिका ने तीसरे दौर के टाईब्रेकर तक भारत की उम्मीदों को जीवंत रखा। वह रविवार को रैपिड टाईब्रेक से पहली बाजी हार गई, जिसमें दोनों खिलाड़ियों के पास 25 मिनट का समय था।
विज्ञापन
दूसरी बाजी में हरिका ने सफेद मोहरों से जीत दर्ज करते हुए मुकाबला बराबर कर दिया। हरिका हालांकि 10 मिनट के टाईब्रेक की पहली बाजी भी काले मोहरों से खेलते हुए हार गई। इसके बाद वह सफेद मोहरों से खेलते हुए करो या मरो की स्थिति में थी, लेकिन बाजी को ड्रॉ ही करा सकी और बाहर हो गईं।
विज्ञापन
इस 450000 डालर इनामी चैंपियनशिप के अंतिम तीन दौर में अब कोई भारतीय प्रतिनिधित्व नहीं होगा।