{"_id":"60f5b5189e472d52bb289915","slug":"czech-republic-olympic-beach-volleyball-player-ondrej-perusic-covid-19-positive-in-games-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलगांव में एक और खिलाड़ी संक्रमित, चेक गणराज्य के वालीबॉल खिलाड़ी ओंद्रेज की रिपोर्ट पॉजिटिव","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खेलगांव में एक और खिलाड़ी संक्रमित, चेक गणराज्य के वालीबॉल खिलाड़ी ओंद्रेज की रिपोर्ट पॉजिटिव
Mon, 19 Jul 2021 10:53 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:53 PM IST
सार
- अब तक तीन खिलाड़ी संक्रमित
- इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के दो फुटबॉलर पाए गए थे
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक
- फोटो : twitter@tokyo2020
विस्तार
चेक गणराज्य के बीच वालीबॉल के खिलाड़ी ओंद्रेज पेरूसिच ओलंपिक खेल गांव में तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले रविवार को दक्षिण अफ्रीका के दो फुटबॉलरों का परीक्षण पॉजिटिव पाया गया था।
विज्ञापन
चेक गणराज्य के ओलंपिक दल में संक्रमण का यह दूसरा मामला है। चेक गणराज्य की ओलंपिक टीम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के अनुसार, ‘सभी तरह के एहतियात बरतने के बावजूद बीच वालीबॉल के खिलाड़ी ओंद्रेज पेरूसिच कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। अभी उनमें कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं और नियमों के अनुसार उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है।’
विज्ञापन
दल प्रमुख मार्टिन डॉक्टर के अनुसार खेल गांव में रविवार को परीक्षण के दौरान उनका सैंपल पॉजिटिव पाया गया। डॉक्टर ने कहा, ‘उनमें बीमारी का कोई लक्षण नहीं है हालांकि पीसीआर विश्लेषण में एंटीजन परीक्षण के परिणाम की पुष्टि हुई है।’
विज्ञापन
रविवार को दक्षिण अफ्रीका के फुटबॉलरों ताबिसो मोनयाने और कामोहेलो माहलात्सी तथा वीडियो विश्लेषक मारियो माशा का परीक्षण पॉजिटिव आया था। मोनयाने और माहलात्सी खेल गांव में रह रहे थे।