{"_id":"62839c7016e26b55434caf33","slug":"cwg-trials-2022-wrestler-satender-malik-assaults-referee-jagbir-singh-gets-life-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"Commonwealth Games Trials: पहलवान सतेंदर मलिक पर लगा आजीवन प्रतिबंध, मैच हारने के बाद खोया आपा, रेफरी को मारा थप्पड़","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Commonwealth Games Trials: पहलवान सतेंदर मलिक पर लगा आजीवन प्रतिबंध, मैच हारने के बाद खोया आपा, रेफरी को मारा थप्पड़
Tue, 17 May 2022 06:56 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 17 May 2022 06:56 PM IST
सार
देश में जारी राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल्स के दौरान पहलवान सतेंदर मलिक पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है। कुश्ती के ट्रायल्स के दौरान सतेंदर को 125 किग्रा भारवर्ग में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
रेफरी जगबीर से भिड़े सतेंदर मलिक
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में जारी राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल्स के दौरान पहलवान सतेंदर मलिक पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है। कुश्ती के ट्रायल्स के दौरान सतेंदर को 125 किग्रा भारवर्ग में हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद सतेंदर ने अपना आपा खो दिया और रेफरी जगबीर सिंह से भिड़ गए।
विज्ञापन
वायुसेना के पहलवान सतेंदर मैच में 18 सेकेंड बाकी रहते हुए 3-0 से आगे चल रहे थे, लेकिन उनके प्रतिद्वंदी मोहित ने एक दांव लगाकर उन्हें पटखनी दी और फिर मैट से बाहर कर दिया। हालांकि, रेफरी विरेंदर मलिक ने मोहित को दो अंक नहीं दिए। इससे निराश मोहित ने फैसले को चुनौती दी। इसके बाद सीनियर रेफरी जगबीर सिंह से इसे देखने को कहा गया और उन्होंने टीवी रिप्ले देखकर मोहित को तीन अंक दिए।
विज्ञापन
Life ban is imposed on wrestler Satender Malik by the Wrestling Federation of India (WFI) after he thrashed referee Jagbir Singh. pic.twitter.com/wj24KbKyQU
— ANI (@ANI) May 17, 2022
विज्ञापन
इसकी वजह से दोनों खिलाड़ियों के 3-3 अंक हो गए और समय समाप्त होने तक बराबरी पर रहे, जिसके बाद मोहित को नियम के तहत आखिरी में अंक हासिल करने की वजह से विजेता घोषित किया गया।
मैच हारने के बाद सतेंदर ने अपना आपा खो दिया। वह मैट ए की तरफ पहुंचे, जहां रवि दहिया और अमन का फाइनल मुकाबला चल रहा था। यहां पहुंचकर सतेंदर ने जगबीर से हाथापाई शुरू कर दी। उन्होंने पहले जगबीर को गालियां दी और उसके बाद उन्हें थप्पड़ मारा, जिसकी वजह से वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गए।