फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   CWG: India keen to host Commonwealth Games 2030, also expressed opinion on re-inclusion of excluded sports

CWG: भारत राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी का इच्छुक, बाहर किए गए खेलों को दोबारा शामिल करने पर भी रखी राय

Fri, 21 Feb 2025 05:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 21 Feb 2025 05:22 PM IST
सार

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों से हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, क्रिकेट और निशानेबाजी जैसे खेल बाहर किये जाने से भारत की पदक उम्मीदों को झटका लगा है।

विज्ञापन
CWG: India keen to host Commonwealth Games 2030, also expressed opinion on re-inclusion of excluded sports
राष्ट्रमंडल खेल 2022 - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का इच्छुक है और 2026 में ग्लास्गो खेलों से बाहर किए गए सभी खेलों का आयोजन भी यहां कराने के लिये तैयार है ताकि देश की पदक तालिका पर असर नहीं पड़े। खेल मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्र ने कहा, 'हम राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी के इच्छुक हैं और इस मसले पर राष्ट्रमंडल खेल महासंघ से औपचारिक बात हो चुकी है । हमने 2026 राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर किये गए सभी खेलों का आयोजन भारत में कराने का भी अनौपचारिक प्रस्ताव रखा है।'
विज्ञापन


ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों से हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, क्रिकेट और निशानेबाजी जैसे खेल बाहर किये जाने से भारत की पदक उम्मीदों को झटका लगा है। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में बजट में कटौती के लिये सिर्फ दस खेल शामिल किये गए हैं। सूत्र ने कहा, 'हमने यह प्रस्ताव इसलिये रखा है ताकि हमारे पदकों की संख्या पर असर नहीं पड़े। अनौपचारिक प्रस्ताव रखा जा चुका है और हमें जवाब का इंतजार है।'
विज्ञापन


ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 23 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित किये जाएंगे। हाल ही में भारत का दौरा करने वाली राष्ट्रमंडल खेल महासंघ की सीईओ कैटी सेडलेयर ने कहा था कि ओलंपिक 2036 की मेजबानी की भारत की आकांक्षाओं को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी से बल मिलेगा। भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी का आशय पत्र पहले ही सौंप चुका है। भारत में एकमात्र राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली में 2010 में आयोजित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed