{"_id":"5c67c79bbdec22737d20d233","slug":"cwg-gold-medallist-gaurav-solanki-nikhat-zareen-advance-in-strandja-memorial-boxing","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव सोलंकी और निकहत स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट के अगले दौर में ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
गौरव सोलंकी और निकहत स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट के अगले दौर में
Sat, 16 Feb 2019 01:49 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
गौरव सोलंकी
राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गौरव सोलंकी बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे 70वें स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के पुरूषों के 52 किग्रा भार वर्ग में प्रीक्वार्टर फाइनल में पहुंचे जबकि पूर्व विश्व चैम्पियन निकहत जरीन ने (51 किग्रा) महिला वर्ग के क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन
निकहत ने शुरूआती मुकाबले में इटली की जियोवाना मार्शेस को मात दी जबकि सोलंकी ने अमेरिका के अब्राहम पेरेज को परास्त किया। पिछले साल इंडिया ओपन और केमेस्ट्री कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले सोलंकी को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए कजाखस्तान के अनवर मुजापारोव की चुनौती से पार पाना होगा। निकहत क्वार्टर फाइनल में बेलारूस की याना बुर्यम के खिलाफ रिंग में उतरेंगी।
विज्ञापन
पुरूषों के वर्ग में उलानबटार कप के स्वर्ण पदक विजेता अंकुश दहिया (60 किग्रा) भी अंतिम-16 में पहुंचने में सफल रहे। दहिया ने खंडित फैसले से अजरबैजान के सरखान अलीयेव को हराया। प्रीक्वार्टर फाइनल में उनका सामना मैसेडोनिया के जैसिन लजामा से होगा।
विज्ञापन
महिलाओं के 60 किग्रा भार वर्ग में नीरज ने बुल्गारिया की अस्लाहन मेहमेदोवा के हराया। भारतीय खिलाड़ियों को हालांकि निराशा भी हाथ लगी। पुरुषों के वर्ग में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य-पदक विजेता गौरव बिधूड़ी (56 किग्रा) पहले दौर में ही स्थानीय खिलाड़ी इमानुएल बोगेव से खंडित फैसले से हारकर बाहर हो गये। शुरूआती दौर से बाहर होने वाले प्रमुख नामों में राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व कांस्य-पदक विजेता पिंकी जांगड़ा भी है। पिंकी को विभाजित फैसले में फिलीपींस की आयरिश मैग्नो ने हराया।
महिलाओं में 75 किग्रा भार वर्ग में नूपुर और नीतू को हार का सामना करना पड़ा। नूपुर इटली की जेसिका गैलीजिया से 2-3 से हार गयीं। नीतू को रूस की एलेना गैपेशिना ने 5-0 से मात दी। पुरुषों के ड्रॉ में आशीष कुमार (75 किग्रा) और आशीष (64 किग्रा) ने भी अपने-अपने मुकाबले विभाजित फैसले से गंवा दिए। इनपुट-भाषा