फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   CWG 2018: india creat history to beats malaysia in mixed badminton and bags gold medal

भारतीय बैडमिंटन टीम ने रचा इतिहास, CWG में पहली बार जीता गोल्ड

Mon, 09 Apr 2018 05:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
CWG 2018: india creat history to beats malaysia in mixed badminton and bags gold medal
साइना नेहवाल

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बदौलत भारतीय बैडमिंटन मिक्स्ड टीम ने मलेशिया को 3-1 से हराकर कॉमनवेल्थ के इतिहास में पहली बार गोल्ड मेडल जीता है। साइना ने चौथे सिंग्ल्स मुकाबले में मलेशिया की सोनिया चियाह को 21-11,19-21 और 21-9 से हराया और इसी के साथ भारतीय बैडमिंटन मिक्स्ड टीम गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही।

विज्ञापन


बता दें कि इस गोल्ड के साथ भारत के नाम कुल 19 मेडल हो गए हैं, जिसमें 10 गोल्ड, 4 सिल्वर और 5 कांस्य पदक शामिल है। कॉमनवेल्थ गेम्स का पांचवा दिन भारत के लिए बेहद खास रहा। इस दिन भारत ने 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
विज्ञापन


इससे पहले तीसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने मलेशिया की जोड़ी को 25 मिनट तक चले इस मुकाबले में 21-15 से मात दी। रोमांचक मुकाबले में भारत ने मलेशिया को पहले मैच में 21-14, 15-21, 21-15 से हराकर बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिक्स्ड टीम इवेंट के दूसरे मैच में किदांबी श्रीकांत ने ली चोंग वेई को हराकर भारत को मलेशिया के खिलाफ 2-0 से बढ़त दिला दी है। श्रीकांत ने 21-17, 21-14 से मुकाबला जीता। इसके अलावा तीसरे मुकाबले में सात्विक रंकीरेड्डी और चिराग सेट्टी की जोड़ी को मलेशिया की शेम वी गोह और वी कियोंग की जोड़ी से 15-21, 20-22 से हार मिली।


वहीं, पहले मैच में भारतीय की मिक्स्ड डबल जोड़ी सात्विक सात्विक रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने मलेशिया की पेंग सून चान और लुई जिंग गो की जोड़ी से पहला गेम 21-14 से 19 मिनट में जीत लिया है। दूसरे गेम में मलेशिया ने भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी को 21 मिनट में 21-15 से हराया। इसके साथ ही मिक्स्ड टीम इवेंट फाइनल के पहले मैच में दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed