{"_id":"5ac9e5e74f1c1b5f6b8b45a1","slug":"cwg-2018-india-beats-singapore-by-3-0-to-enter-badminton-mixed-team-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"CWG 2018: बैडमिंटन में भारत का मेडल पक्का, साइना के दम पर फाइनल में पहुंची मिक्स्ड टीम","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
CWG 2018: बैडमिंटन में भारत का मेडल पक्का, साइना के दम पर फाइनल में पहुंची मिक्स्ड टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 08 Apr 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
साइना नेहवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बैडमिंटन मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में रविवार को खेले गए इस सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने सिंगापुर को 3-1 से करारी मात दी। साइना ने सिगापुर की खिलाड़ी जिया मिन को चौथे मुकाबले में 21-8,21-15 से हराया। इसी के साथ बैंडमिंटन में भारत का एक और मेडल तो पक्का हो गया है। अब भारत का अगला मुकाबला इंग्लैंड या मलेशिया से होगा।
विज्ञापन
पहले मैच में मिश्रित युगल में सात्विक रांकिरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी जीती। इस भारतीय जोड़ी ने सिंगापुर के योंग केइ टैरी ही और जिया यिंग क्रिस्टल वोंग के खिलाफ 22-20, 21-18 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में श्रीकांत ने कीन लोह को 21-17, 21-14 से हराया। वहीं, तीसरे मैच में सात्विक और चिराग की जोड़ी को जोंग काई और डेनी बावा की जोड़ी ने 21-17, 19-21, 21-12 से हरा दिया।
विज्ञापन
बता दें कि सेमीफाइनल का मुकाबला जीतने के बाद कहा कि, हमसे फाइनल में पहुंचने की अपेक्षा थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि सिंगापुर से हमें ऐसी चुनौती मिलेगी, जबकि श्रीकांत ने कहा कि, पहला सेट जीतना हमेशा अच्छा होता है। इससे दूसरे सेट में आत्मविश्वास बढ़ता है। वहीं, अश्विनी ने कहा कि पिछली बार हम टीम के रूप में उतना बुरा नहीं खेले थे लेकिन हमारे पास मिश्रित युगल में टीम नहीं थी। इस बार हम 5 वर्गों में पूरी तैयारी के साथ आए।
विज्ञापन