फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Covid19 Prime Minister Narendra Modi will connect with 40 Indian sportsperson through video conferencing

#LadengeCoronaSe: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज 40 खिलाड़ियों से बात करेंगे पीएम मोदी

Fri, 03 Apr 2020 07:04 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 03 Apr 2020 07:04 AM IST
विज्ञापन
Covid19 Prime Minister Narendra Modi will connect with 40 Indian sportsperson through video conferencing
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

कोरोना वायरस को लेकर लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के टॉप खिलाड़ियों से रूबरू होने जा रहे हैं। सुबह नौ बजे देश को संबोधित करने के बाद पीएम 40 नामी-गिरामी खिलाड़ियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रूबरू होंगे। प्रधानमंत्री इन खिलाड़ियों के जरिए देश की जनता से लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने की अपील करने को कह सकते हैं।

विज्ञापन


पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ने वाले खिलाड़ियों में शतरंज में पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद, छह पार की विश्व चैंपियन बॉक्सर एमसी मैरी कॉम, बैडमिंटन की विश्व चैंपियन पीवी सिंधू, साइना नेहवाल, पहलवान बजरंग, योगेश्वर दत्त, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, एथलीट पीटी ऊषा, अंजू बॉबी जार्ज, शूटर मनु भाकर, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इन खिलाड़ियों को पीएम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोडने के सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। माना जा रहा है कि पीएम खिलाड़ियों से कोरोना वायरस के खिलाफ सोशल मीडिया पर और बड़ा जागरूकता अभियान छेडने की अपील कर सकते हैं। साथ ही खिलाड़ियों को इस मुश्किल घड़ी में अपने को फिट रखने के लिए प्रोत्साहित कर सकते  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमा, नीरज, गगन भी जुड़ेंगे
खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन की बात हो या फिर उनके प्रदर्शन पर पीठ ठोकने बात, प्रधानमंत्री हमेशा खिलाड़ियों के  लिए आगे बढ़कर आए हैं। कोराना वायरस से लड़ाई के दौरान भी पीएम खिलाड़ियों को नहीं भूले। पीएम से रूबरू होने वाले खिलाड़ियों में गगन नारंग, अपूर्वी चंदेला, अभिषेक वर्मा (शूटिंग), सरदार सिंह, रानी रामपाल (हॉकी), हिमा दास, नीरज चोपड़ा, अविनाश साबले, केटी इरफान (एथलेटिक्स), बाईचुंग भूटिया (फुटबाल), साई परणीथ, सात्विक साई रैंकी रेड्डी (बैडमिंटन), विनेश फोगाट (कुश्ती), अंकिता रैना, रोहन बोपन्ना (टेनिस), हरमीत देसाई, शरत कमल (टेबल टेनिस), लोवलीना, सिमरनजीत कौर, अमित पंघाल (बॉक्सिंग), तरुणदीप रॉय, दीपिका कुमारी (तीरंदाजी), जेरमी लालरिनुनगा (वेटलिफ्टिंग), ईशो (साइकिलिंग), भवानी देवी (फेसिंग), शरद कुमार (पैरा एथलेटिक्स), प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), श्रीहरि नटराज (तैराकी) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed