फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   coronavirus: world chess championship postponed until 2021

कोरोना महामारी का प्रकोप, विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2021 तक स्थगित

Sun, 28 Jun 2020 09:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 28 Jun 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: world chess championship postponed until 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन को अपने खिताब का बचाव करने के लिए अगले साल तक इंतजार करना होगा क्योंकि विश्व शतरंज की सर्वोच्च संस्था फिडे ने इस साल दिसंबर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप को अगले साल तक स्थगित करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप मुकाबले का आयोजन इस साल 20 दिसंबर से दुबई में होना था जिसमें नार्वे के मौजूदा विश्व चैंपियन कार्लसन का मुकाबला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के विजेता से होना था। कैंडिडेट्स टूर्नामेंट मार्च में रूस में खेला जा रहा था लेकिन उसे कोरोना वायरस महामारी के कारण बीच में रोकना पड़ा था।
विज्ञापन


फिडे के महानिदेशक इमिल सुतोवस्की ने बताया कि कैंडि्डेट्स टूर्नामेंट को इस साल के आखिर में करवाने की योजना है लेकिन विश्व चैंपियनशिप को टाल दिया गया है। सुतोवस्की ने चेस24 से कहा, 'हम इस समझौते पर पहुंचे हैं कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसका (विश्व चैंपियनशिप) आयोजन इस साल करना असंभव है। अभी हमारे पास दो विकल्प हैं। अगले साल मार्च या फिर अक्टूबर में इसका आयोजन करना।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल विश्व चैंपियनशिप का आयोजन दुबई एक्सपो के दौरान करने की योजना थी लेकिन कुछ महीने पहले उसे 2021 तक स्थगित कर दिया गया था। नए कार्यक्रम के अनुसार दुबई एक्सपो का आयोजन एक अक्टूबर 2021 से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed