फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Coronavirus Two Hockey India staff test positive IOA urges federations to get employees checked

हॉकी इंडिया के दो कर्मी पॉजिटिव, भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा- सभी खेल महासंघ कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट करवाएं

Sun, 31 May 2020 06:23 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 31 May 2020 06:23 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Two Hockey India staff test positive IOA urges federations to get employees checked
भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा - फोटो : ट्विटर

भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने हॉकी इंडिया के कर्मचारियों के कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएफएस) और राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों (एनओसी) से आग्रह किया है कि वे अपने कर्मचारियों की कोविड-19 जांच करवाएं। 

विज्ञापन


हॉकी इंडिया ने अपने 29 कर्मचारियों की जांच करवाई थी जिसमें दो अधिकारी पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक लेखा विभाग का कर्मचारी और एक जूनियर फील्ड अधिकारी हैं।  वे चिकित्सा निगरानी के तहत सख्त एकांतवास में हैं, जबकि दो कर्मचारियों की जांच नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


उनका परीक्षण रविवार को किया जाएगा। जिन अधिकारियों का टेस्ट नेगेटिव आया है। वे 14 दिन घर से ही काम करेंगे। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मुश्ताक के अनुसार हॉकी इंडिया का कार्यालय 14 दिन बंद रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 बत्रा ने कहा, ‘सभी एनओसी एसजी, एनएफएस और एसओए (राज्य ओलंपिक संघों) से मेरा अनुरोध है कि कृपया बिना किसी और देरी के कर्मचारियों का कोविड-19 जांच करवाए। उन्होंने कहा, ‘ इससे शीर्ष एथलीटों के साथ दूसरे खिलाड़ियों और हमारे सभी हितधारकों का विश्वास बढ़ेगा।’


बत्रा ने बताया कि उन्होंने फरीदाबाद और नई दिल्ली के अपने कार्यालय के सभी कर्मचारियों की जांच कराई है। इसमें से एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला है। बत्रा के पिता भी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव मिले थे जिसके बाद से वह खुद ही अपने घर में एकांतवास में रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed