फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Coronavirus Outbreak Sports Minister Kiren Rijiju pledges to donate one month's salary to PM-CARES fund

कोविड-19: खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने सहायता के लिए एक महीने का वेतन दान में दिया

Sun, 29 Mar 2020 03:20 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 29 Mar 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak Sports Minister Kiren Rijiju pledges to donate one month's salary to PM-CARES fund
किरण रिजिजू - फोटो : Twitter

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाजपा सांसदों को दिये गए निर्देश के बाद अपनी ओर से योगदान करते हुए कोविड-19 से लड़ने के लिए एक महीने का वेतन दान में दिया।

विज्ञापन


मोदी ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई के लिये भाजपा के सभी सांसदों को अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रूपये का योगदान देने को कहा था। रिजिजू ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करने और नागरिकों की सुरक्षा पर अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष की घोषणा की।
विज्ञापन


इसमें कम राशि के दान को भी स्वीकार किया जाता है। चलो हम भी अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए भारत को स्वस्थ और समृद्ध बनाने में अपना योगदान करते हैं। मैंने अपना एक महीने का वेतन दान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि मैं जिला प्रशासन से संपर्क में हूं और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में आपात मेडिकल किट खरीदने के लिये मेरी सांसद निधि का इस्तेमाल करने के लिए नोडल अधिकारी को अधिकृत कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed