फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   coronavirus: Indian olympic association president Narinder Batra father test positive

भारतीय ओलंपिक संघ के अध्य़क्ष नरिंदर बत्रा के पिता समेत सात लोग कोरोना पॉजिटिव

Fri, 29 May 2020 12:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 29 May 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: Indian olympic association president Narinder Batra father test positive

भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के लिए बुरी खबर है। दुनिया भर में आतंक का दूसरा नाम बन चुके कोरोना वायरस महामारी अब उनके घर तक पहुंच चुकी है। नरिंदर बत्रा के पिता के अलावा घर और ऑफिस के छह लोगों का भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद से नरिंदर ने खुद को 17 दिन के लिए क्वारंटीन कर लिया है।

विज्ञापन


आईओए अध्यक्ष ने एक बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह अगले 17 दिन अपने घर पर पृथकवास में रहेंगे। उन्होंने कहा, 'मेरे पिता कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। हमने उन्हें बत्रा अस्पताल के कोरोना विशेष वार्ड में 25 मई को भर्ती कराया।'
विज्ञापन


बत्रा ने कहा कि, 'परिवार में पांच सदस्य हैं। सभी एकसाथ रहते हैं। साथ ही घर में काम करने वाले 13 स्टाफ हमारे घर में ही स्टाफ क्वार्टर में रहते हैं। हमने सभी का टेस्ट कराया, जिसमें पांच लोगों के अलावा सभी का टेस्ट निगेटिव आया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष के पिता को शायद हाल ही में उनके लिए नियुक्त परिचारक से संक्रमण हुआ है। उन्होंने कहा कि वह और पृथकवास में रह रहे बाकी लोगों का कोरोना टेस्ट तीन या चार जून को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed