{"_id":"5e777c188ebc3e6f960d2e60","slug":"coronavirus-effect-who-said-what-on-organizing-tokyo-olympics-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक के आयोजन पर बढ़ी माथापच्ची, कुछ ने किया समर्थन तो कइयों ने टालने को कहा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टोक्यो ओलंपिक के आयोजन पर बढ़ी माथापच्ची, कुछ ने किया समर्थन तो कइयों ने टालने को कहा
Sun, 22 Mar 2020 08:24 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक
- फोटो : social media
दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से खेल जगत को बड़ा नुकसान हुआ है। अब तक कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट या तो रद्द हो चुके हैं या फिर स्थगित। सिर्फ टूर्नामेंट ही नहीं बल्कि कई खिलाड़ी भी इससे प्रभावित हुए हैं और संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में हर कोई अपने सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
विज्ञापन
वहीं दुनियाभर में टोक्यो ओलंपिक के आयोजन को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। सभी बड़े टूर्नामेंटों के स्थगित/रद्द होने के बाद अब कुछ ही महीने के बाद होने वाले ओलंपिक के आयोजन को लेकर जहां टोक्यो अपने रुख पर कायम है वहीं बाकी देशों की ओलंपिक समितियों ने इसे रद्द या स्थगित करने की मांग की है।
विज्ञापन
हालांकि आयोजन को लेकर खिलाड़ियों के भी अपने-अपने मत हैं, कुछ आयोजन को तय समय पर करवाने के पक्ष में हैं तो कुछ इसे स्थगित करवाना चाहते हैं।
Trending Videos
कौन करवाना चाहता है स्थगित?
अचंता शरत
- भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल ने कहा, 'खिलाड़ी के तौर पर मैं चाहता हूं कि आयोजन हो लेकिन सुरक्षा को देखते हुए मुझे लगता है कि आयोजन को फिलहाल टाल देना ही बेहतर होगा।
- बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप ने कहा कि हमें ट्रेनिंग के लिए कहा जा रहा है। लेकिन कहां? कैसे? आप मजाक कर रहे हैं?
- भारत के स्टार घुड़सवार फवाद मिर्जा ने कहा कि आयोजन तो होना चाहिए लेकिन इस स्थिति में जब पूरी दुनिया थम गई है और लोगों की जान खतरे में है, मैं चाहूंगा कि इसे आगे बढाना चाहिये।
- इनके अलावा वर्ल्ड एथलेटिक्स संघ, फ्रेंच तैराकी संघ, स्पेनिश एथलेटिक्स संघ, ब्राजील ओलंपिक समिति और कई अन्य देशों की ओलंपिक समितियों ने भी ओलम्पिक के आयोजन को फिलहाल के लिए स्थगित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
कौन आयोजन के पक्ष में है?
मैरी कॉम
- फोटो : सोशल मीडिया
- भारत की दिग्गज मुक्केबाज मैरीकॉम ने कहा है कि इतने बड़े स्तर के टूर्नामेंट के आयोजन को रद्द करने या स्थगित करने से बड़ी परेशानी हो सकती है। हालांकि इसका आयोजन कहीं से भी मेरे हाथ में नहीं है।
- वहीं भारतीय ओलंपिक संघ के जनरल सेक्रेटरी राजीव मेहता को उम्मीद है कि अगले दो महीने में कोरोना पर काबू पा लिया जाएगा, जैसे चीन ने किया है। ऐसे में ओलंपिक का आयोजन तय समय पर ही होना चाहिए।
- इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष थॉमस बाच ने कहा कि वे रद्द करने के बारे में फिलहाल नहीं सोच रहे हैं और आयोजन को लेकर आश्वस्त हैं। जापान खेल संघ के उपाध्यक्ष तोशियाकी एंडो ने भी आयोजन को तय समय पर करवाने की बात की है।