फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   coronavirus: Australian Open Golf postponed indefinitely

कोरोना महामारी की वजह से ऑस्ट्रेलियाई ओपन गोल्फ अनिश्चितकाल के लिए स्थगित 

Tue, 28 Jul 2020 06:50 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 28 Jul 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: Australian Open Golf postponed indefinitely
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

गोल्फ ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को कहा कि ऑस्ट्रेलियाई ओपन टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है और अगर इसका आयोजन होता भी है तो 2021 के शुरुआती महीनों से पहले नहीं हो पाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन मेलबर्न के किंगस्टन हेल्थ गोल्फ क्लब में होना था जो कोविड-19 महामारी के कारण बंद है।

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई ओपन का 105वां टूर्नामेंट नवंबर में खेला जाना था। गोल्फ आस्ट्रेलिया के परिचालन प्रबंधक साइमन ब्रूकहाउस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन ऑस्ट्रेलियाई ग्रीष्मकालीन सत्र के आखिर में जनवरी, फरवरी या मार्च में संभव हो पाएगा।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा, 'यह सभी ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण समय है और इस वैश्विक महामारी की अनिश्चितता ने भविष्य की तिथियों का निर्धारण करना अधिक मुश्किल बना दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed