चार साल में तीसरी बार लिया संन्यास, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन हैं मैकग्रेगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MME) खिलाड़ी कोनोर मैकग्रेगर ने बीते चार साल में तीसरी बार संन्यास की घोषणा की। दो बार के वर्ल्ड चैम्पियन मैकग्रेगर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी हैं और दो बार यूएफसी की अलग-अलग कैटेगरी (लाइट और फेदरवेट) में वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। आयरलैंड के इस खिलाड़ी ने पिछले साल मार्च में भी खेल को अलविदा कहा था। हालांकि, इस साल की शुरुआत यानी जनवरी में उन्होंने दोबारा रिंग में वापसी की और लास वेगास में अमेरिकन फाइटर डोनाल्ड सेरोन को सिर्फ 40 सेकेंड में ही नॉकआउट कर दिया था।
Hey guys I’ve decided to retire from fighting.
— Conor McGregor (@TheNotoriousMMA) June 7, 2020
Thank you all for the amazing memories! What a ride it’s been!
Here is a picture of myself and my mother in Las Vegas post one of my World title wins!
Pick the home of your dreams Mags I love you!
Whatever you desire it’s yours ❤️ pic.twitter.com/Dh4ijsZacZ
सबसे पहली बार अप्रैल 2016 में संन्यास लेकर सभी को चौंकाने वाले मेगर ने इस बार मां के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'दोस्तों, मैंने लड़ाई से संन्यास लेने का फैसला किया है। आप सभी को अद्भुत यादों के लिए धन्यवाद! यहां लास वेगास में मेरी और मेरी मां की एक तस्वीर है, जो मेरे विश्व खिताब जीतने के बाद की है! अपने सपनों का घर बनाइए! आप जो भी चाहते हैं, वह आपका हो। मैं आप सभी से प्यार करता हूं।'