फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   commonwealth games gold medalist rahul aware becomes dsp of maharashtra soon

कॉमनवेल्थ गेम्स का 'गोल्डन ब्वॉय' बनेगा महाराष्ट्र का डीएसपी, कुश्ती में देश को दिलाया था स्वर्ण पदक

Sat, 08 Sep 2018 01:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
commonwealth games gold medalist rahul aware becomes dsp of maharashtra soon
rahul aware

गोल्ड कोस्ट में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान राहुल अवारे को पुलिस उप-अधीक्षक नियुक्त करने की पूरी तैयारी हो चुकी है। राहुल अवारे को अगले सप्ताह ही यह कार्यभार सौंपा जा सकता है। कॉमनवेल्थ गेम्स की फ्री स्टाइल रेसलिंग में देश को सुनहरा तमगा दिलाने वाले राहुल ने बताया कि वह बचपन से ही आर्मी या पुलिस की वर्दी को लेकर काफी उत्सुक हैं।

विज्ञापन


राहुल ने बताया कि उनके पिता बालासाहेब 1999 के करगिल युद्ध की कहानियां राहुल को सुनाया करते थे। बस तीभी से उनके दिल में वर्दी को लेकर एक उमंग जाग उठी। राहुल ने बताया, 'मैं जब 8-9 साल का था तब करगिल युद्ध चल रहा था।'
विज्ञापन


उन्होंने बताया, 'पिताजी मुझे उसके बारे में अखबार पढ़कर बताते थे। बीड जिले के पटोदा तालुका से आर्मी के तीन जवान शहीद हो गए थे। हमारे गांव के भी एक जवान शहीद हो गए थे, उनका नाम नवनाथ वालेकर था। यह खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हो गया था। तभी मैंने सोचा था कि मैं आर्मी या पुलिस इंस्पेक्टर बन कर देश की रक्षा करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल अवारे के पिता बालासाहेब खुद भी एक पहलवान ही हैं। वह लगभग 40 लोगों को अपने ट्रेनिंग सेंटर में मुफ्त में पहलवानी सिखाते हैं। इस ट्रेनिंग सेंटर का नाम जय हनुमान व्यायामशाला है, जो पटोदा में बनी है। राहुल के पिता ने बताया कि मैं अपने बेटे की उपलब्धि से काफी खुश हूं और आज मुझे वो दिन याद आता है जब राहुल मुझसे पुलिस की वर्दी खरीदने की जिद करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed