{"_id":"5d5260c38ebc3e6cb713d773","slug":"commonwealth-federation-confirms-shooting-will-be-excluded-from-birmingham-despite-india-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल नहीं होगी शूटिंग, फेडरेशन ने भारत के बहिष्कार की धमकी को किया अनसुना","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल नहीं होगी शूटिंग, फेडरेशन ने भारत के बहिष्कार की धमकी को किया अनसुना
Tue, 13 Aug 2019 12:33 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
शूटिंग
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्मिंघम में 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी को शामिल नहीं किए जाने के फैसले पर कायम है फेडरेशन। राष्ट्रमंडल खेलों से भारत के बहिष्कार की धमकी के बावजूद फेडरेशन की प्रमुख लुइस मार्टिन ने एक बार फिर से साफ किया कि 2022 में निशानेबाजी राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा नहीं होगी।
मार्टिन ने कहा कि 1974 के बाद फिर से निशानेबाजी को बाहर करने का फैसला लॉजिस्टिक्स की दिक्कतों को देखते हुए किया गया है।
भारत के लिहाज से निशानेबाजी भारत का मुख्य खेल रहा है जिसमें उसे हमेशा सबसे अधिक पदक मिलते हैं। गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारत ने कुल 66 पदक जीते थे जिसमें 16 पदक सिर्फ निशानेबाजी से थे और उसमें भी 7 स्वर्ण पदक शामिल थे।
यही कारण है कि भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से भारत के बहिष्कार कीबात की है। इसके लिए उन्होंने पिछले महीने खेल मंत्री किरेन रिजिजू से भी इस बारे में बात की थी।