{"_id":"6195a53fd295a86b2636a679","slug":"committee-constituted-to-investigate-manika-batras-allegation-directed-to-submit-an-interim-report-in-four-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई : मनिका बत्रा के आरोप की जांच के लिए समिति गठित, चार सप्ताह में अंतरिम रिपोर्ट देने का निर्देश","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कार्रवाई : मनिका बत्रा के आरोप की जांच के लिए समिति गठित, चार सप्ताह में अंतरिम रिपोर्ट देने का निर्देश
Thu, 18 Nov 2021 06:28 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 18 Nov 2021 06:28 AM IST
सार
राष्ट्रीय कोच द्वारा मैच फिक्सिंग मामले में न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने मनिका की भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) के खिलाफ याचिका की सुनवाई कर रही हैं। उन्होंने कहा समिति की रिपोर्ट के आधार पर वह राष्ट्रीय खेल संस्था के संचालन के लिए एक प्रशासक नियुक्त करने के मुद्दे पर विचार करेंगी।
विज्ञापन
manika batra
विस्तार
उच्च न्यायालय ने स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के राष्ट्रीय कोच द्वारा मैच फिक्सिंग के प्रयास के आरोप की जांच के लिए बुधवार को तीन सदस्यीय समिति गठित करने का निर्देश दिया। अदालत ने कमेटी को चार सप्ताह में अंतरिम रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
आरोप, गैर पारदर्शी तरीके से चयन कर रहा टीटीएफआई
न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने मनिका की भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) के खिलाफ याचिका की सुनवाई कर रही हैं। उन्होंने कहा समिति की रिपोर्ट के आधार पर वह राष्ट्रीय खेल संस्था के संचालन के लिए एक प्रशासक नियुक्त करने के मुद्दे पर विचार करेंगी।
विज्ञापन
मनिका ने आरोप लगाया है कि टीटीएफआई गैर पारदर्शी तरीके से चयन कर रहा है और कुछ खिलाड़ियों को निशाना बना रहा है जिसमें वह भी शामिल हैं। खेल मंत्रालय को खेल संस्था के खिलाफ जांच का निर्देश देने वाली न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा कि समिति में दो न्यायाधीश और एक खिलाड़ी होगा जिनकी जानकारी आदेश में दी जाएगी।
विज्ञापन
अदालत ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) को मनिका के खिलाफ सभी कार्रवाई वापस लेने के बारे में सूचित करने के अलावा टीटीएफआई इस खिलाड़ी के संबंध में अंतरराष्ट्रीय संस्था को और कुछ नहीं लिखेगा। अगर आईटीटीएफ को किसी सूचना की जरूरत है तो टीटीएफआई उनके आग्रह को तीन सदस्यीय समिति के सुपुर्द कर देगा।
एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल से बाहर की गई मनिका ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय ने उनकी अकादमी की एक खिलाड़ी के खिलाफ ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबला गंवाने के लिये उन पर दबाव बनाया था।
टीटीएफआई के सीनियर वकील संदीप सेठी ने अदालत में कहा कि खेल संस्था के कार्यकारी बोर्ड ने मनिका के खिलाफ कारण बताओ नोटिस और इसके परिणामस्वरूप हुई सभी कार्रवाई को वापस लेने का फैसला किया है। उन्होंने साथ ही कहा कि टीटीएफआई अंतरराष्ट्रीय संस्था को इस जानकारी से सूचित करेगा। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि खेल संस्था को खुद का पक्ष साबित करने की अनुमति दी जाए।