{"_id":"5e4a783d8ebc3ef28f44bef1","slug":"chinese-wrestlers-not-to-compete-in-asian-championships-in-delhi-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के चलते एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे चीन के पहलवान","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोरोना वायरस के चलते एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे चीन के पहलवान
Mon, 17 Feb 2020 04:55 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 17 Feb 2020 04:55 PM IST
सार
- एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे चीन के पहलवान
- भारत सरकार ने वीजा देने से किया इनकार
- कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने का डर
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चीन के पहलवान मंगलवार से शुरू हो रही एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि उनके देश में नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने के कारण भारत सरकार ने उन्हें वीजा जारी नहीं किए हैं। राष्ट्रीय महासंघ के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के सहायक सचिव विनोद तोमर ने पीटीआई से कहा कि सरकार ने चीन के 40 सदस्यीय दल को वीजा देने से इनकार कर दिया है।
तोमर ने कहा, हमें पता चला है कि सरकार ने चीन के दल को वीजा जारी नहीं किया है और इसलिए वे चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले रहे। दुनिया कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रही है और इसलिए अब खिलाड़ियों का स्वास्थ्य मुख्य चिंता है। यह समझा जा सकता है कि सरकार ने उन्हें क्योंकि वीजा जारी नहीं किया।'
विज्ञापन
भारत सरकार ने इस संक्रमण के फैलने के कारण चीन के नागरिकों के लिए ई-वीजा भी रद्द कर दिए थे। इस संक्रमण से अब तक 1500 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन