फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   China will send More than 400 athletes in tokyo olympics 2021

टोक्यो ओलंपिक: चीन की तरफ से 400 से अधिक खिलाड़ियों का दल दिखाएगा दम

Wed, 14 Jul 2021 10:34 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 14 Jul 2021 10:34 PM IST
सार

चीन टोक्यो ओलंपिक के लिए 431 खिलाड़ियों सहित 777 सदस्यीय दल भेजेगा जो देश के बाहर होने वाले ओलंपिक में उसका अब तक का सबसे बड़ा दल होगा। 

विज्ञापन
China will send More than 400 athletes in tokyo olympics 2021
टोक्यो ओलंपिक

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक के लिए अलग-अलग देश अपने दल की घोषणा कर रहे हैं। भारत के बाद अब चीन ने भी अपने दल की जानकारी दी है। आधिकारिक शिन्हुआ समाचार एजेंसी की तरफ से बुधवार को दी गई जानकारी के मुताबिक चीन टोक्यो ओलंपिक के लिए 431 खिलाड़ियों सहित 777 सदस्यीय दल भेजेगा जो देश के बाहर होने वाले ओलंपिक में उसका अब तक का सबसे बड़ा दल होगा। 

विज्ञापन


टीम में 298 महिला खिलाड़ी शामिल हैं जिनकी संख्या 133 पुरुष खिलाड़ियों से दोगुने से भी अधिक है। शिन्हुआ के अनुसार टीम की सबसे युवा सदस्य 14 साल की गोताखोर क्युआन होंगचेन है जबकि सबसे उम्रदराज सदस्य 52 वर्षीय घुड़सवार ली झेनकियांग हैं।
विज्ञापन


शिन्हुआ ने चीन के खेल प्रशासन के उप निदेशक गाओ झिदान के हवाले से कहा, ‘यह विदेश में जाने वाले चीन का अब तक का सबसे बड़ा ओलंपिक प्रतिनिधिमंडल है।’

गौरतलब है कि बीजिंग ओलंपिक 2008 में चीन के सबसे बड़े प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया था जिसमें 639 खिलाड़ियों सहित 1099 सदस्य शामिल थे।

शिन्हुआ के अनुसार चीन के टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, भारोत्तोलन, निशानेबाजी और गोताखोरी में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद है। 

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल स्थगित किए गए तोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed