फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   China and Pakistan pull out of ISSF World Cup in Delhi

दिल्ली में होने वाले शूटिंग विश्व कप से चीन ने वापस लिया नाम, पाकिस्तानी खिलाड़ी भी नहीं लेंगे भाग

Tue, 18 Feb 2020 10:56 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 18 Feb 2020 10:56 AM IST
सार

  • नई दिल्ली में होने वाले आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से चीन ने नाम वापस लिया
  • पाकिस्तान के खिलाड़ी भी दिल्ली नहीं आएंगे भाग लेने
  • चीन का प्रतियोगिता से नाम वापस लेने का फैसला पूरी तरह से उसका

विज्ञापन
China and Pakistan pull out of ISSF World Cup in Delhi
भारतीय निशानेबाजी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

चीन ने मार्च में नई दिल्ली में होने वाले आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस ले लिया है। चीन में फैले कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इस बात की संभावना कम ही थी कि विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय चीनी खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट के लिए वीजा देता।

विज्ञापन


हालांकि इसे पहले ही चीन ने अपना नाम वापस लेकर आयोजकों की मुश्किलें दूर कर दी। पाकिस्तान भी इस शूटिंग विश्व कप में अपने निशानेबाज नहीं भेजेगा। चीन के इस कदम के बारे में भारतीय राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष रणइंदर सिंह ने बताया कि चीन का प्रतियोगिता से नाम वापस लेने का फैसला पूरी तरह से उसका है। इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ये अच्छा फैसला है। उन्होंने कहा कि हालांकि हमारी ओर से चीन के खिलाड़ियों के लिए होटल बुकिंग्स समेत अन्य सारी व्यवस्था कर दी गई थीं। वहीं पाकिस्तान के खिलाड़ी भी दिल्ली नहीं आएंगे। इससे पहले जब भारत में पिछला शूटिंग वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था तब भारत सरकार ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ पाकिस्तान के कार्यकारी उपाध्यक्ष जावेद लोधी ने बताया कि हमारे तीन निशानेबाज टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और हम उनकी कोचिंग पर ध्यान दे रहे हैं। हमने जर्मनी में उनके लिए कोच तलाश लिया है, लेकिन वह मार्च से ही ट्रेनिंग शुरू कर सकेंगे। इसलिए हम अपने खिलाड़ियों के भारत में हो रहे विश्व कप में नहीं भेंज रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed