फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Chess World Championship Final: Praggnanandhaa Draws First Game vs Magnus Carlsen

Chess World Championship Final: प्रगनाननंदा और कार्लसन के बीच पहली बाजी रही ड्रॉ, दोनों के बीच दूसरी बाजी कल

Tue, 22 Aug 2023 10:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाकू (अजरबैजान)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाकू (अजरबैजान)। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Aug 2023 10:24 PM IST
सार

अब दोनों के बीच बुधवार को क्लासिकल प्रारूप की दूसरी बाजी खेली जाएगी। इसमें जो भी विजेता बनेगा उसे विश्व कप का खिताब मिलेगा। अगर यह बाजी भी बराबर छूटती है तो फिर टाईब्रेकर का सहारा लिया जाएगा।

विज्ञापन
Chess World Championship Final: Praggnanandhaa Draws First Game vs Magnus Carlsen
रमेशबाबू प्रगनाननंदा और मैग्नस कार्लसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रमेशबाबू प्रगनाननंदा और विश्व नंबर एक नार्वे के मैग्नस कार्लसन के बीच विश्व कप के फाइनल की पहली बाजी बराबरी पर छूटी। क्लासिकल प्रारूप की इस बाजी में प्रगनाननंदा सफेद मोहरों से खेल रहे थे, लेकिन कार्लसन ने उन्हें 35वीं चाल में ड्रॉ खेलने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


अब दोनों के बीच बुधवार को क्लासिकल प्रारूप की दूसरी बाजी खेली जाएगी। इसमें जो भी विजेता बनेगा उसे विश्व कप का खिताब मिलेगा। अगर यह बाजी भी बराबर छूटती है तो फिर टाईब्रेकर का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को होने वाली दूसरी बाजी में मैग्नस कार्लसन के पास सफेद मोहरों से खेलने का लाभ रहेगा। 25 चालों के बाद प्रगनाननंदा के पास 18 और कार्लसन के पास 30 मिनट का समय बाकी था। 14वीं चाल में प्रगनाननंदा ने 17 मिनट का समय लिया। वहीं कार्लसन तेजी से जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रगनाननंदा समय के फेर में फंसते नजर आ रहे थे, लेकिन उन्होंने बोर्ड पर अपनी स्थिति खराब नहीं होने दी। वहीं तीसरे स्थान के लिए खेले जा रहे मुकाबले में अजरबैजान का निजात एबासोव ने अमेरिका के फैबियानो कारुआना को पहली बाजी में सफेद मोहरों से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed