{"_id":"6274b28e2d2eb25c567eca0d","slug":"chess-olympiad-gelfand-and-viswanathan-anand-will-coach-young-chess-players-of-india-11-day-camp-will-be-held-in-chennai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chess Olympiad: भारत के युवा शतरंज खिलाड़ियों को कोचिंग देंगे गेलफेंड और विश्वनाथन आनंद, चेन्नई में लगेगा 11 दिन का शिविर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Chess Olympiad: भारत के युवा शतरंज खिलाड़ियों को कोचिंग देंगे गेलफेंड और विश्वनाथन आनंद, चेन्नई में लगेगा 11 दिन का शिविर
Fri, 06 May 2022 11:00 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 06 May 2022 11:00 AM IST
सार
भारतीय शतरंज महासंघ ने इस्राइल के दिग्गज गेलफेंड को बतौर कोच जोड़ा है। वो 11 दिन के शिविर में विश्वानाथन आनंद के साथ मिलकर भारतीय शतरंज टीम तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विश्वनाथन आनं
विस्तार
पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथ आनंद के साथ दिग्गज शतरंज खिलाडियों में शुमार रहे इस्राइल के बोरिस गेलफेंड भारतीय शतरंज टीम को चेस ओलंपियाड के लिए तैयार करेंगे। भारतीय खिलाडिय़ों का शिविर चेन्नई में सात से 17 मई तक लगेगा, जिसके लिए भारतीय शतरंज महासंघ ने गेलफेंड को कोच नियुक्त किया है।
चेन्नई में कल से लगेगा 11 दिन का शिविर
चेन्नई में 28 जुलाई से होने वाले चेस ओलंपियाड के इस शिविर में ओपन और महिला वर्ग की चारों टीमें शिरकत करेंगी। मुख्य महिला टीम की सदस्य और पूर्व रैपिड विश्व चैंपियन कोनेरु हंपी का कहना है कि वह अमूमन शिविरों में शिरकत नहीं करती हैं, लेकिन यह आनंद और गेलफेंड जैसे दिग्गजों से सीखने का अच्छा मौका है। गेलफेंड छह बार के विश्व चैंपियनशिप कैंडिडेट भी हैं। उन्होंने विश्व चैंपियन खिताब के लिए एक बार आनंद को भी चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।
52 वर्षीय गेलफेंड ने 2009 में विश्व कप जीता था। इसके अलावा वह इस्राइल के लिए 11 चेस ओलंपियाड में भाग ले चुके हैं। 1990 से 2017 तक वह फिडे रैंकिंग में शीर्ष 30 खिलाडियों में शुमार रहे हैं। शतंरज महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूर का कहना है कि वह भारतीय टीमों की तैयारियों के लिए सब कुछ सुनिश्चित करना चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए गेलफेंड जैसे कोच और खिलाड़ी की सेवाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन
10वां चेस ओलंपियाड खेलने जा रहे पी हरिकृष्णा का कहना है कि एक कोच के रूप में गेलफेंड का होना बड़ी बात है। उनका अनुभव और ज्ञान भारतीय टीम की काफी मदद करेगा।