फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शतरंज की दुनिया में प्रग्गनानंधा ने लहराया भारत का परचम, बने दुनिया के दूसरे सबसे छोटे ग्रैंडमास्टर

Sun, 24 Jun 2018 06:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 24 Jun 2018 06:28 AM IST
विज्ञापन
chess: Indias 12 year old Praggnanandhaa becomes worlds second youngest Grandmaster 
प्रग्गनानंधा

शतरंज की दुनिया में भारत के 12 वर्षीय प्रग्गनानंधा ने शनिवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से विश्व शतरंज में खलबली मचा दी है। वह शतरंज के इतिहास में दुनिया का दूसरा सबसे छोटा ग्रैंडमास्टर बन गए हैं।

chess: Indias 12 year old Praggnanandhaa becomes worlds second youngest Grandmaster 
प्रग्गनानंधा

प्रग्गानंधा ने यह तमगा 12 साल 10 महीने में अपने नाम किया है। यह उनका तीसरा ग्रैंडमास्टर का खिताब है। पहले नंबर पर यूक्रेन के सेर्गेई कार्जाकिन का नाम है, जिन्होंने साल 2002 में 12 साल, 7 महीने की उम्र में सबसे छोटे ग्रैंडमास्टर बनने का खिताब हासिल किया था।

chess: Indias 12 year old Praggnanandhaa becomes worlds second youngest Grandmaster 
प्रग्गनानंधा

गौरतलब है कि इटली में आयोजित ग्रेडिन ओपन में प्रग्गनानंधा को अंतिम दौर के लिए डच के ग्रैंडमास्टर रोलैंड प्रुइजर्स के साथ जोड़ा बनाया गया। मैच के नतीजे आने के बावजूद भी प्रग्गनानंधा को तीसरे नॉर्म का आश्वासन दिया गया था। जिसके बाद उन्हें 6.5 अंकों के साथ 8 राउंड के अंत में तालिका में संयुक्त टॉप पर रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
chess: Indias 12 year old Praggnanandhaa becomes worlds second youngest Grandmaster 
प्रग्गनानंधा

बता दें कि प्रग्गनानंधा के इस सफलता से पूरे चेन्नई में खुशी की लहर है। चेन्नई स्थित चेस गुरूकुल के कोच आरबी रमेश ने 'द फिल्ड' से बातचीत में कहा, 'मैं खुश हूं और राहत मिली क्योंकि वह कुछ मौकों पर काफी क्लोज और कुछ मौकों को गंवा रहा था।'

विज्ञापन
chess: Indias 12 year old Praggnanandhaa becomes worlds second youngest Grandmaster 
प्रग्गनानंधा

बता दें कि आपको बता दें कि भारत के पहले ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने 18 साल की उम्र में खिताब अपने नाम किया था, जबकि सबसे कम उम्र के भारतीय के तौर पर यह खिताब परिमार्जन नेगी के नाम है, जिन्होंने 13 साल 4 महीने की उम्र में कारनामा कर दिखाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed