फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Chess: D Gukesh beats Magnus Carlsen in freestyle chess, joint second in Weissenhaus Chess Challenge

Chess: फ्री स्टाइल चेस में गुकेश ने कार्लसन को हराया, वेसेन्हॉस शतरंज चैलेंज में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर

Sat, 10 Feb 2024 10:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वांगल्स (जर्मनी)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वांगल्स (जर्मनी)। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 10 Feb 2024 10:12 PM IST
सार

रैपिड प्रारूप आठ खिलाड़ियों के बीच नॉकआउट चरण के लिए ‘पेयरिंग’ चुनने के लिए कराया जा रहा है। नॉकआउट नियमों के अनुसार जो भी पहले स्थान पर रहेगा, वह अंतिम स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी से भिड़ेगा।

विज्ञापन
Chess: D Gukesh beats Magnus Carlsen in freestyle chess, joint second in Weissenhaus Chess Challenge
डी गुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने यहां शुरू हुए वेसेन्हॉस शतरंज चैलेंज के पहले दिन एक के बाद एक जीत दर्ज करते हुए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नार्वे के मैग्सन कार्लसन, अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन और मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को पराजित किया।
विज्ञापन


हालांकि फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के खिलाफ पहली बाजी में हारकर पूरे अंक गंवाने से गुकेश की शुरुआत अच्छी नहीं हुई लेकिन इसके बाद वह पूरी तरह लय में आ गए और उन्होंने चार में से तीन अंक अपनी झोली में डाले। इससे वह रैपिड वर्ग में जर्मनी के विन्सेंट केमेर (3.5 अंक) के बाद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
विज्ञापन


नोडिरबेक अब्दुसत्तारोव को पहले दिन एक भी बाजी में हार नहीं मिली लेकिन उनके अंक गुकेश के बराबर हैं। कार्लसन, फिरोजा और अमेरिका के फैबियानो कारूआना 200,000 डॉलर पुरस्कार राशि के टूर्नामेंट में दो अंक लेकर संयुक्त दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैपिड प्रारूप आठ खिलाड़ियों के बीच नॉकआउट चरण के लिए ‘पेयरिंग’ चुनने के लिए कराया जा रहा है। नॉकआउट नियमों के अनुसार जो भी पहले स्थान पर रहेगा, वह अंतिम स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी से भिड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed