{"_id":"5dc6213a8ebc3e5b0717e5db","slug":"cgf-delegates-to-meet-ioa-officials-over-exclusion-of-shooting-from-commonwealth-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजीएफ प्रमुख खेलों के बहिष्कार की धमकी पर आईओए से करेंगे बात","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सीजीएफ प्रमुख खेलों के बहिष्कार की धमकी पर आईओए से करेंगे बात
Sat, 09 Nov 2019 07:50 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 09 Nov 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
आईओए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (2022) से निशानेबाजी को बाहर किए जाने के विरोध में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के बहिष्कार की धमकी पर चर्चा के लिए राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के अध्यक्ष लुइस मार्टिन 13 नवंबर को यहां आ रहे हैं।
विज्ञापन
भारत की दो दिवसीय यात्रा में मार्टिन के साथ सीजीएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड ग्रेवेम्बर्ग और संचार प्रबंधक टाम डेगुन होंगे। इस साल जुलाई में जब बर्मिंघम में होने वाले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को हटाए जाने की घोषणा की गई थी तब भारत ने इसका बहिष्कार करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
सीजीएफ और आईओए के शीर्ष अधिकारियों की बैठक 14 नवंबर को होगी। बैठक में भारतीय पक्ष की अगुआई आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा करेंगे जिसमें महासचिव राजीव मेहता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन