{"_id":"5795b11a4f1c1b2e6421e012","slug":"cant-cheat-on-countries-hope-and-expectations-says-narsingh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश की उम्मीदों को धोखा देने के बारे में सोच भी नहीं सकता: नरसिंह","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
देश की उम्मीदों को धोखा देने के बारे में सोच भी नहीं सकता: नरसिंह
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
नरसिंह यादव
- फोटो : getty
रियो ओलंपिक में 74 किलोग्राम भार-वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले रेसलर नरसिंह यादव डोपिंग टेस्ट में फेल हो गए हैं। हालांकि खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए नरसिंह ने कहा कि उन्हें इस पूरे मामले में किसी की बड़ी साजिश नजर आ रही है। उन्हें संदेह है कि किसी ने उनके खाने में वो दवा मिलाई है।
नरसिंह ने पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर ओलंपिक कोटा हासिल किया। अब नरसिंह का डोप टेस्ट में फेल होना भारत के लिए एक बड़ा झटका है।
नरसिंह ने अपने बयान में कहा, “इस पूरे कांड के पीछे किसी की साजिश है। किसी ने मेरे खाने-पीने में मिलावट की है। मुझे इस बात पर खुशी है कि मैने घरेलू और विदेश हर प्रतियोगिता में खुद को साबित किया है और ईमानदारी से जीता है। मैं ऐसा ही करता रहूँगा। मैं एक जिम्मेदार रेसलर हूँ और देश की उम्मीदों और भावनाओं की कद्र करता हूँ। मैं उस उम्मीद को धोखा देने के बारे में सोच भी नहीं सकता।”

Trending Videos
पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं दरवाज़े
नरसिंह यादव
- फोटो : getty
उन्होंने कहा कि उन्हें प्रतिबंधित स्टेरॉइड ‘मेटाडिनॉन’ का नाम भी नहीं मालूम, जिसके अंश उनके शरीर में मिले थे। उसके रूममेट संदीप यादव को भी इस टेस्ट में दोषी पाया गया है।
राष्ट्रीय डोप निरोधक एंजेंसी (नाडा) ने नरसिंह के सैंपल कुछ दिन पहले सोनीपत में चल रहे राष्ट्रीय कैंप के दौरान लिए थे। नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने कहा नरसिंह प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन में दोषी पाए गए हैं। हालांकि नरसिंह की ओलंपिक दावेदारी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और उनके लिए दरवाजे अब भी खुल सकते हैं। मगर नरसिंह दोषी पाए गए, तो 26 साल के इस पहलवान को 4 साल का प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है।