फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   By making wood boat at home Harshita Tomar practice and gain 10 Kg weight reached Olympic qualifying round

हौसला: हर्षिता तोमर ने लकड़ी की बोट बनवाकर घर पर किया अभ्यास, अब ओलंपिक में शामिल होने के लिए झोंकेंगी ताकत

Mon, 05 Apr 2021 02:04 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 05 Apr 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
By making wood boat at home Harshita Tomar practice and gain 10 Kg weight reached Olympic qualifying round
हर्षिता तोमर - फोटो : सोशल मीडिया

हौलसा बुलंद हो तो हर काम आसान हो जाता है। कुछ ऐसी ही कहानी है मध्यप्रदेश के होसंगाबाद की रहने वाली हर्षिता तोमर की। वॉटर स्पोर्ट्स चैंपियन हर्षिता टोक्यो ओलंपिक ओलिंपिक के क्वालिफाइंग राउंड में पहुंच गई हैं। वह 2 से 8 अप्रैल तक ओमान में होने वाले क्वालीफाइंग राउंड में 14 देशों के खिलाड़ियों के साथ रेस करेंगी। इस स्पर्धा में फाइनल स्कोर को टोक्यो ओलंपिक में शामिल होने के लिए क्वालीफाइंग स्कोर तय किया गया है।  याचीन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से हर्षिता तोमर सेलिंग रेडियल क्लाक वर्ल्ड ईवेंट में शामिल होने क्वालिफाइंग राउंड में दस्तक दी है। 

विज्ञापन


ये हर्षिता का ओलंपिक में शामिल होने के लिए जुनून था कि उन्होंने  कोरोनाकाल में भी लगातार अभ्यास किया। उनके पिता ने घर में लकड़ी की नाव बनवाई जिसके चलते हर्षिता प्रैक्टिस कर सकें। इतना ही नहीं हर्षिता ने इस दौरान अपना 10 किलो वजन भी बढ़ाया। क्योंकि  क्योंकि सेलिंग रेडियल क्लॉक वर्ल्ड भारी बोट है, जिसे चलाने के लिए वजन और  मसल्स का मजबूत होना चाहिए। 
विज्ञापन


हर्षिता सेलिंग रेडियल क्लाक वर्ल्ड इवेंट में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वह सीनियर वूमन एज ग्रुप में शामिल हुई हैं। 3 और 4 अप्रैल को इस स्पर्धा में 2-2 रेस हुईं जिनमें हर्षिता टॉप पर रहीं। इस स्पर्धा में चीन, इंडोनेशिया, सिंगापुर, ओमान, श्रीलंका और अफगानिस्तान सहित 8 देशों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। वह ये रेस जीतने के बाद ही ओलंपिंक के लिए क्वालीफाइ कर सकेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षिता तोमर ने कोरोना काल में भी जमकर तैयारी की। पिता देवेंद्र तोमर ने अकादमी फिजकल एक्सरसाइज के लिए कई लकड़ी के उपकरण बनवाए। इनके जरिए  कोरोना काल के दौरान हर्षिता लगातार तैयारी करती रहीं। वही मां रानी तोमर ने हर्षिता की डाइट का पूरा ख्याल रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed