{"_id":"5c72ad79bdec2273771f4131","slug":"brijbhushan-sharan-singh-become-third-time-wrestling-federation-of-india-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजभूषण तीसरी बार बने डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ब्रजभूषण तीसरी बार बने डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष
Sun, 24 Feb 2019 08:13 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 24 Feb 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
ब्रजभूषण शरण सिंह
ब्रजभूषण शरण सिंह रविवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। राष्ट्रीय महासंघ के बयान के अनुसार ब्रजभूषण और सभी अन्य अधिकारियों को निर्विरोध चुना गया और ये डब्ल्यूएफआई में तीन साल के कार्यकाल तक रहेंगे।
विज्ञापन
चुनाव निर्वाचन अधिकारी न्यायाधीश आर बी मिश्रा की देखरेख में कराया गया जो हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जज हैं। आईडी नानावती को सीनियर उपाध्यक्ष चुना गया जबकि वी एन प्रसूद महासचिव के तौर पर जारी रहेंगे। सत्यपाल सिंह देशवाल कोषाध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन
अन्य उपाध्यक्ष असित कुमार साहा, हम्जा बिन उमर, एन फोनी, एन खालो, आर के हुड्डा, भोला नाथ सिंह, करण भूषण सिंह और बी एस लंगडे हैं।