{"_id":"5e2b27188ebc3e4b285d8832","slug":"boxing-olympic-qualifiers-postponed-to-march-after-wuhan-cancellation-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस की वजह से मुक्केबाजी ओलंपिक क्वालीफायर मार्च तक स्थगित, नए मेजबान की तलाश","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोरोना वायरस की वजह से मुक्केबाजी ओलंपिक क्वालीफायर मार्च तक स्थगित, नए मेजबान की तलाश
Sat, 25 Jan 2020 08:23 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 25 Jan 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
protest system in boxing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद (आईओसी) की बॉक्सिंग टॉस्क फोर्स (बीटीएफ) की ओर से ओलंपिक क्वालिफायर तीन से 11 मार्च किए जाने के बाद भारतीय मुक्केबाजों को अपनी तैयारियों की नए सिरे से योजना बनानी पड़ रही है। फेडरेशन के एक अधिकारी के मुताबिक फ्रांस और रूस की टीमों को तैयारियों लिए दिल्ली बुलाने की बात की गई है।
विज्ञापन
फ्रांस ने हामी भर दी है, जबकि रूस के भी हां करने की उम्मीद है। वहीं पुरुष टीम अभी बेल्लारी में ऑस्ट्रेलिया और इटली के साथ तैयारियां कर रही है। अब पुरुष मुक्केबाज एनआईएस पटियाला लौट आएंगे। फरवरी में मुक्केबाजों को तैयारियों के लिए कोलराडो स्प्रिंग (अमेरिका) जाना था, लेकिन अब इस दौरे को टालना पड़ेगा।
विज्ञापन
बीटीएफ ने वुहान (चीन) में कोरोना वायरस फैलने के चलते क्वालिफायर की मेजबानी छीन कर इसे एक माह आगे बढ़ा दिया है। भारत सहित कुछ अन्य देशों ने बीटीएफ के समक्ष मेजबानी की इच्छा जताई है। इसके चलते मेजबानी को लेकर मुकाबला कड़ा हो गया है। बीटीएफ कुछ ही दिनों में नए मेजबान की घोषणा करेगा। हालांकि अब पहले और मई में पेरिस में होने वाले दूसरे क्वालिफायर के बीच समय भी कम रह गया है। ऐसे में भारतीय मुक्केबाजी संघ (बीएफआई) और टीम मैनेजमेंट का मानना है कि चुनौतियां और कड़ी हो गई हैं। हालांकि महिला मुक्केबाजों को अब तैयारियों का और मौका मिल गया है।
विज्ञापन