फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Boxing federation of India asked boxer to send their video on daily basis during isolation

बॉक्सरों का लगेगा ऑन लाइन कोचिंग कैंप, सभी बॉक्सर फेडरेशन को रोजाना भेज रहे हैं अपना वीडियो

Mon, 23 Mar 2020 06:18 AM IST
Rajeev Rai हेमंत रस्तोगी
हेमंत रस्तोगी Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 23 Mar 2020 06:18 AM IST
सार

  • बॉक्सिंग फेडरेशन ने एकांतवास में रखे गए बॉक्सरों को अपने हालचाल का वीडियो भेजना किया अनिवार्य
  • ओलंपिक की तैयारियों को बॉक्सरों का लगेगा ऑन लाइन कोचिंग कैंप
  • सभी बॉक्सर फेडरेशन को रोजाना भेज रहे हैं अपना वीडियो

विज्ञापन
Boxing federation of India asked boxer to send their video on daily basis during isolation
अमित पंघाल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

मैं अमित पंघाल, मैं और मेरा परिवार घर पर बिलकुल ठीक हैं। मैं मैरी कॉम, मैं घर पर हूं और मेरी सेहत बिलकुल दुरुस्त है। मैं छोटे लाल यादव, मैंने घर पर अपने को कमरे में बंद कर रखा है और मैं बिलकुल फिट हूं। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कोरोना वायरस के चलते ओलंपिक की तैयारियों के कैंप को भले बंद कर दिया हो, लेकिन बॉक्सरों की सेहत और फिटनेस का हाल लेने के लिए उनकी ओर से रोजाना वीडियो अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। बॉक्सरों ने भी फेडरेशन की आज्ञा का पालन करते हुए अपनी सेहत संबंधी वीडियो भेजना शुरू कर दिए हैं। यही नहीं फेडरेशन ने फैसला लिया है कि एक से दो दिनों के अंदर विदेशी और नेशनल कोचेज की अगुवाई में ओलंपिक की तैयारियों का ऑन लाइन कोचिंग कैंप शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

बॉक्सरों से जुड़े रहने को हाल-चाल भेजने को कहा

फेडरेशन के कार्यकारी निदेशक आरके सचेती अमर उजाला से साफ करते हैं कि सभी बॉक्सरों को जार्डन से लौटने के बाद खुद के एकांतवास में भेजा गया है। बॉक्सरों को साथ में जोडने और उन्हें मानसिक मजबूती देने के लिए उन्हें हालचाल के साथ उनका वीडियो भेजने को कहा गया है। इससे उनकी सेहत का पता लगता रहेगा। साथ ही उन्हें भी लगेगा कि फेडरेशन उनका ख्याल रख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिट रखने को ऑन लाइन कोचिंग कैंप

बॉक्सिंग के अलावा कुश्ती, तीरंदाजी, बैडमिंटन के ओलंपिक की तैयारियों के कैंप बंद कर दिए गए हैं, लेकिन बॉक्सिंग फेडरेशन ने ओलंपिक क्वालिफायर के लिए बॉक्सरों को फिट रखने के लिए ऑन लाइन कोचिंग शुरू करने का तरीका निकाला है।

आरके सचेती साफ करते हैं कि बॉक्सिंग एक ऐसा खेल है जिसमें तकनीकि के साथ शारीरिक फिटनेस भी काफी महत्वपूर्ण है। सचेती का कहना है कि कोरोना के चलते कितने दिनों तक कैंप बंद रहेगा किसी को नहीं मालूम है। ऐसे में बॉक्सरों की बीते दिनों कैंप में की गई तैयारियां बेकार चली जाएंगी। इस वक्त बॉक्सरों की फिटनेस बरकरार रखना सबसे बड़ी चुनौती है। इसी को ध्यान में रखते हुए हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर सेंटियागो निएवा, नेशनल कोच कुटप्पा, अली कमर और इतालावी कोच राफेल बरगमास्को के संरक्षण में ऑन लाइन कोचिंग कैंप शुरू किया जा रहा है। इस कोचिंग कैंप में कोचिंग स्टाफ सभी बॉक्सरों को एक्सरसाइज के वीडियो भेजेगा। साथ ही उन्हें इन्हें करने के लिए कहा जाएगा। सुबह और शाम के जिस समय कैंप शुरू होता है उसी समय रोजाना ऑन लाइन कोचिंग कैंप चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed