फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   boxing camp to start from monday, Sai forgives boxers for breaking quarantine rules

मुक्केबाजी शिविर को शुरू करने की तैयारी, साई ने क्वारंटीन तोड़ने वाले मुक्केबाजों को किया माफ

Sat, 25 Jul 2020 07:18 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 25 Jul 2020 07:18 AM IST
विज्ञापन
boxing camp to start from monday, Sai forgives boxers for breaking quarantine rules
विकास कृष्ण - फोटो : File

कोरोना की वजह से खेलों पर लगी रोक अब धीरे-धीरे हटाने की तैयारी होने लगी है। इसी के मद्देनजर भारतीय मुक्केबाज इस सप्ताह के आखिर में अपने क्वारंटीन अवधि को समाप्त कर सोमवार से औपचारिक अभ्यास शिविर को फिर से शुरु करेंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण ने अनजाने में कोविड-19 क्वारंटीन नियमों को तोड़ने वाले मुक्केबाजों को माफ कर दिया जिससे वे भी इसका हिस्सा होंगे।

विज्ञापन


विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता एवं ओलंपिक पदक के दावेदारों में से एक अमित पंघाल सहित पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) परिसर में क्वारंटीन में रहे अन्य मुक्केबाज और कोचों का तीसरी बार कोरोना वायरस जांच का नतीजा नेगेटिव आया है।
विज्ञापन


मुक्केबाजों के साथ मौजूद कोच ने पीटीआई से कहा, ‘औपचारिक अभ्यास सोमवार से फिर से शुरू होगा। अभी सब कुछ ठीक है। कुछ समय के लिए सब कुछ साई के मानक संचालन प्रक्रिया के तहत होगा। इसमें खिलाड़ियों को स्पैरिंग और रिंग में जाने की अनुमति नहीं होगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले विकास कृष्णन और सतीश कुमार द्वारा क्वारंटीन नियमों के उल्लंघन के कारण खिलाड़ियों और कोचों को तीसरी बार कोविड-19 के लिए जांच करनी पड़ी। एनआईएस में साथी एथलीटों द्वारा उनके खिलाफ शिकायत दर्ज किए जाने के बाद उन्हें शिविर छोड़ने के लिए कहा गया था।

टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर चुके खिलाड़ियों के लिए हो रहे इस शिविर में छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मेरीकोम और तेजी से उभरती लवलीना बोरगोहिन जैसी महिला मुक्केबाज भी शामिल हो रही हैं। मेरीकोम और बोरगोहिन दोनों दिल्ली और असम में अपने-अपने घरों में अभ्यास कर रहे हैं।

महासंघ के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘परिस्थितियों के हिसाब से शिविर वैकल्पिक है। इसलिए इस में शामिल होने का फैसला मुक्केबाजों को करना था। यह सुचारू रूप से आगे बढ़ना चाहिए।’ 

विकास और सतीश ने तोड़ा नियम

विकास और सतीश द्वारा नियमों को तोड़ने की जांच कर रहे साई की जांच समिति ने कहा कि इन खिलाड़ियों से अनजाने में नियम टूटा था। साई के सचिव रोहित भारद्वाज की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट के बाद दोनों को शिविर में शामिल होने की छूट दे दी गई।

साइ के बयान के मुताबिक, ‘जांच-पड़ताल के दौरान, मुक्केबाजों ने स्वीकार किया कि उन्होंने क्वारंटीन नियमों का उल्लंघन किया है। जांच में पाया गया है कि यह जानबूझकर उल्लंघन नहीं था, लेकिन क्वारंटीन नियमों के बारे में मुक्केबाजों की जागरूकता की कमी से ऐसा हुआ।’ बयान में कहा गया, ‘यह असामान्य परिस्थितियां हैं जहां खिलाड़ियों के लिए पृथकवास और एसओपी नए हैं। इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि वे शिविर में प्रशिक्षण फिर से शुरू कर सकते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed