{"_id":"5e08de278ebc3e87f117fdc7","slug":"boxers-ashish-kumar-sachin-and-satish-place-in-olympic-qualifiers-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाज आशीष, सतीश और सचिन ने ओलंपिक क्वालिफायर टीम में बनाई जगह ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मुक्केबाज आशीष, सतीश और सचिन ने ओलंपिक क्वालिफायर टीम में बनाई जगह
Mon, 30 Dec 2019 09:36 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 30 Dec 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
boxing shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियाई रजत पदक विजेता आशीष कुमार (75 किग्रा), सचिन कुमार (81 किग्रा) और अनुभवी सतीश कुमार (प्लस 91) ने तीन से 14 फरवरी तक चीन में होने वाले ओलंपिक क्वालिफायर के लिए भारतीय पुरुष मुक्केबाजी टीम में जगह बना ली।
विज्ञापन
विकास कृष्ण (69 किग्रा) ने यहां ट्रायल्स के शुरुआती दिन आशीष कुल्हेरिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। उनका सामना अब दुर्योधन नेगी से होगा। आशीष ने मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन अंकित खटाना को, सतीश ने नरेंदर को और सचिन ने बृजेश यादव को मात दी।
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी गौरव सोलंकी (57 किग्रा) भी कविंद्र सिंह बिष्ट को हराकर फाइनल में पहुंचे। अब सोलंकी का सामना मोहम्मद हसमुद्दीन से होगा जिन्होंने सचिन सिवाच को बाहर किया। नवीन कुमार (91 किग्रा) ने गौरव चौहान को हराकर नमन तंवर से खेलने का हक पाया।
विज्ञापन
अमित पंघाल (52 किग्रा) और मनीष कौशिक (63 किग्रा) पहले ही सितंबर में विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतकर टीम में स्थान सुनिश्चित कर चुके हैं।