फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Boxer Vikas Krishan to skip camp and prepare for next year Tokyo Olympics with pro bouts in USA

मुक्केबाज विकास कृष्णन ने कहा, 'पटियाला में राष्ट्रीय शिविर के बजाय अमेरिकी प्रो बाउट हो'

Fri, 31 Jul 2020 07:07 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 31 Jul 2020 07:07 AM IST
विज्ञापन
Boxer Vikas Krishan to skip camp and prepare for next year Tokyo Olympics with pro bouts in USA
विकास कृष्णन

शीर्ष भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्णन ने पटियाला में राष्ट्रीय शिविर में ट्रेनिंग करने के बजाय अमेरिका में अपने पेशेवर करियर को आगे बढ़ाने का फैसला किया है क्योंकि उनका मानना है कि अगले साल टोक्यो ओलंपिक में पोडियम स्थान हासिल करने के लिये पारंपरिक अभ्यास काफी नहीं है।

विज्ञापन


विकास इस समय एक अन्य मुक्केबाज और करीबी दोस्त नीरज गोयत के साथ बेंगलुरू के इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (आईआईएस) में ट्रेनिंग कर रहे हैं क्योंकि उन्हें कोविड-19 पृथकवास दिशानिर्देशों के कथित उल्लघंन के कारण एनआईएस पटियाल को छोड़ने को कह दिया गया। बाद में इसे अनजाने में किया गया उल्लघंन माना गया।
विज्ञापन


भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने उन्हें जांच के बाद लौटने की अनुमति देने का फैसला किया, लेकिन उनकी वापस जाने की कोई योजना नहीं है। विकास आईआईएस में अमेरिकी कोच रोनल्ड सिम्स के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग कर रहे हैं, उन्होंने फोन पर पीटीआई से कहा, 'मैं यहां (बेंगलुरू) में ट्रेनिंग जारी रखूंगा। मैं लय में आ गया हूं और फिर से पटियाला जाकर इसमें विघ्न डालने की मेरी कोई इच्छा नहीं है। मुझे इसका कोई मतलब नहीं दिखता।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला में हुए विवाद के बारे में पूछने पर विकास ने कहा, 'मैंने कभी भी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। मैंने गलती की लेकिन मेरी इच्छा केवल अपने देश के लिए अच्छा करने की ही थी। मैंने किसी के लिए कोई समस्या खड़ी नहीं की। मुझे बस इतना ही कहना है।'

उनकी योजना अमेरिका जाकर हॉल ऑफ फेम बॉब अरूम के ‘टॉप रैंक प्रोमोशंस’ के साथ अनुबंध जारी रखने की है। यह वेल्टरवेट (69 किग्रा) मुक्केबाज प्रो सर्किट में 70 किग्रा वर्ग में खेलेगा। उन्होंने कहा, 'जैसे ही मेरी फ्लाइट बुक हो जाएगी, मैं अमेरिका चला जाऊंगा। मैं टॉप रैंक प्रोमोशंस के साथ संपर्क में हूं, उन्होंने मेरे लिए फ्लाइट का इंतजाम करने को कहा है और मैं उम्मीद करता हूं कि ओलंपिक से पहले मैं तीन-चार बाउट में हिस्सा ले पाऊंगा।'


विकास ने कहा, 'इससे मेरी ओलंपिक में पदक जीतने की उम्मीद को मदद मिलेगी क्योंकि यह प्रो सर्किट है जहां मैंने बहुत अच्छा सबक सीखा कि भाग्य में भरोसा मत करो। यह सब योग्यता पर निर्भर है, भाग्य जैसी कोई चीज नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed