{"_id":"598640914f1c1b421b8b46b1","slug":"boxer-vijender-appeals-for-india-china-peace-after-winning-against-zulpikar-maimaitiali","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन के बीच शांति के लिए विजेंदर ने लौटाया चीनी बॉक्सर को खिताब, दी मिसाल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारत-चीन के बीच शांति के लिए विजेंदर ने लौटाया चीनी बॉक्सर को खिताब, दी मिसाल
एजेंसी/भाषा
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
Boxer Vijender
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मुक्केबाजी स्टार विजेंदर सिंह ने चीनी प्रतिद्वंद्वी जुल्फिकार मेइमेइतियाली को करीबी मुकाबले में हराकर डब्ल्यूबीओ एशिया पेसीफिक सुपर मिडिलवेट खिताब जीता। इस जीत के बाद दोनों देशों में शांति बहाल की मिसाल कायम करते हुए विजेंदर ने चीनी खिलाड़ी को खिलात लौटा दिया इसके साथ ही उन्होंने भारत-चीन सीमा गतिरोध में आज शांति की अपील की।
विज्ञापन
विजेंदर के प्रशंसकों के लिये यह दोहरी खुशी का पल था क्योंकि उन्होंने चीनी मुक्केबाज से डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब भी जीता। ओलंपिक में कांस्य पद जीतने वाले विजेंदर ने मुकाबले के बाद कहा, ‘‘मैं यह बेल्ट जुल्फिकार को वापस देना चाहता हूं। मैं सीमा पर शांति की उम्मीद करता हूं और शांति का संदेश सबसे महत्वपूर्ण है।’’ भारत एवं चीन के बीच पिछले कुछ सप्ताह से सिक्किम सेक्टर में सीमा पर गतिरोध की स्थिति है।
विज्ञापन
विजेंदर के पेशेवर कैरियर में यह लगातार नौवी जीत थी। विजेंदर ने मुकाबले से पहले कहा था, ‘‘चीनी उत्पाद अधिक देर नहीं चलते’’ लेकिन मुकाबला समाप्त होने के बाद अपने प्रतिद्वंद्वी से प्रभावित भारतीय मुक्केबाज ने कहा, ‘‘मुझे ऐसा लगता था कि चीनी मुक्केबाज बहुत देर तक नहीं टिक पाएंगे लेकिन जिस तरह वह खेले, उन्होंने मुझे हैरान कर दिया।’’
विज्ञापन