फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Boxam tournament 2021: Manish Kaushik and Mohammad Husamuddin enters quarter finals

एक साल बाद रिंग में उतरीं मैरीकॉम ने पक्का किया पदक, बॉक्सम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एंट्री

Thu, 04 Mar 2021 09:36 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 04 Mar 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
Boxam tournament 2021: Manish Kaushik and Mohammad Husamuddin enters quarter finals
मैरीकॉम - फोटो : social media

करीब एक साल बाद रिंग में उतरीं छह बार की विश्व चैंपियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा) ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर लिया। ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकी 37 वर्षीय मैरी ने स्पेन के कास्टेलोन में चले रहे बॉक्सम इंटरनेशल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में इटली की जियोर्डाना सोरेंतिनो को विभाजित फैसले में पराजित किया। अब वह अमेरिका की वर्जिनिया फुश से खेलेंगी।

विज्ञापन


पिछले साल ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने के बाद यह मैरीकॉम का पहला टूर्नामेंट है। इससे पहले ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके मनीष कौशिक (63 किग्रा) ने स्पेन के अमारी राडुआने को 5-0 से शिकस्त हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।  राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता कौशिक भी एक साल बाद रिंग में उतरे। वह घुटने की चोट से परेशान थे।
विज्ञापन


मैरीकॉम एआईबीए की चैंपियंस एंड वेटरंस समिति की अध्यक्ष चुनी गईं
मैरीकॉम को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) की ‘चैंपियंस एंड वेटरंस’ समिति का अध्यक्ष चुना गया। विश्व संस्था ने पिछले साल इस पैनल का गठन किया था। सैंतीस साल की 2012 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मैरीकॉम को एआईबीए के निदेशकों के बोर्ड की वोटिंग के बाद इस पद के लिए चुना गया। यह स्टार मुक्केबाज कई मौकों पर विश्व संस्था की ब्रांड दूत रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed