{"_id":"5ed1c5d48ebc3e77cf6790ea","slug":"boston-marathon-canceled-for-the-first-time-in-its-124-years-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकाः 124 वर्ष के इतिहास में पहली बार रद्द हुई बोस्टन मैराथन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अमेरिकाः 124 वर्ष के इतिहास में पहली बार रद्द हुई बोस्टन मैराथन
Sat, 30 May 2020 08:03 AM IST
संजीव कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क , अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क , अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 30 May 2020 08:03 AM IST
विज्ञापन
boston marathan
- फोटो : twitter
कोरोना के कारण बोस्टन मैराथन को पिछले 124 वर्षों के इतिहास में पहली बार रद्द कर दिया गया है। बोस्टन के मेयर मार्टी वाल्श ने कहा कि यह मशहूर मैराथन स्वास्थ्य कारणों के कारण 14 सितंबर को भी आयोजित नहीं की जाएगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसका आयोजन अप्रैल में होना था।
विज्ञापन
बोस्टन मैराथन का 1897 से लगातार आयोजन होता रहा है। यह विश्व में सबसे लंबे समय तक लगातार चलने वाली मैराथन है। अमेरिका में इस साल के आखिर में 11 अक्तूबर को शिकागो मैराथन और एक नवंबर को न्यूयॉर्क मैराथन का आयोजन होगा। इनके बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है।
विज्ञापन