बोसफोरस मुक्केबाजी: निखत जरीन और गौरव सोलंकी को कांस्य पदक, दोनों सेमीफाइनल में हारे
इस्तांबुल में जारी बोसफोरस मुक्केबाजी टूर्नामेंट में शनिवार को भारतीय एथलीट्स ने निराश किया। महिलाओं के 51 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में निखत जरीन हारीं तो गौरव सोलंकी को भी 57 किग्रा के सेमीफाइनल में हार मिली। दोनों भारतीय मुक्केबाजों को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। इसी के साथ अब टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।
𝗖𝗢𝗠𝗘𝗕𝗔𝗖𝗞 𝗦𝗧𝗥𝗢𝗡𝗚𝗘𝗥🥊
🇮🇳@solankigaurav01 and @nikhat_zareen tried hard but couldn't go through at SF of #BosphorusBoxingTournament as they went down against 🇦🇷's Nirco C and 🇹🇷's Busenaz C by 5️⃣-0️⃣ respectively.विज्ञापन
Tough luck, comeback stronger guys!🙌#Boxing pic.twitter.com/MrzLAu3c2s— Boxing Federation (@BFI_official) March 20, 2021
दो बार की विश्व चैंपियन नजीम कजाइबे को मात देकर सेमीफाइनल में पहुंची निखत जरीन का सामना 2019 विश्व चैंपियन सिल्वर मेडलिस्ट बुसेन्ज कार्किगोलु से था। एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज निखत को 0-5 से हार का मुंह देखना पड़ा। निखत ने इससे पहले प्री क्वार्टर फाइनल में रूस की 2019 की विश्व चैंपियन पेल्टसेवा इकटेरिना को हराया था।
2018 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गौरव सोलंकी को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के निर्को क्यूएलो ने 5-0 से धूल चटाई। गौरव ने पुरुषों के 57 किग्रा में स्थानीय मुक्केबाज अयकोल मिजान को 4-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इससे पहले पुरुष वर्ग में भारत के शिव थापा (63 किग्रा) तुर्की के हकान डोगान से 1-4 से हुए थे।