{"_id":"5df85dd88ebc3e87b6798451","slug":"bombay-bullets-in-the-semi-finals-of-ibl-to-beat-odisha-warriors","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा वारियर्स को हराकर बांबे बुलेट्स आईबीएल के सेमीफाइनल में","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओडिशा वारियर्स को हराकर बांबे बुलेट्स आईबीएल के सेमीफाइनल में
Tue, 17 Dec 2019 10:17 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 17 Dec 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
boxing shimla
बांबे बुलेट्स ने 1-3 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके सोमवार को यहां ओडिशा वारियर्स को 4-3 से हराकर बिग बाउट इंडियन बॉक्सिंग लीग (आईबीएल) के सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित की। बांबे बुलेट्स ने सही समय पर वापसी की और लीग चरण में 18 अंक के साथ अपने अभियान का समापन किया।
विज्ञापन
बिग बाउट में पदार्पण कर रहे रोहित ने बुलेट्स के लिए दिन का पहला अंक बनाया। रोहित ने प्रमोद कुमार को हराया जबकि कविंदर सिंह बिष्ट (57 किग्रा), कप्तान इनग्रिट लोरेना वालेंसिया (महिला 51 किग्रा) और नवीन बूरा (69 किग्रा) ने बाकी मैच जीतकर न सिर्फ अपनी टीम की शानदार वापसी दिलायी बल्कि उसे सेमीफाइनल में भी पहुंचा दिया। ओडिशा वारियर्स अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहा। उसकी तरफ से जैसमीन (महिला 57 किग्रा), दीपक (52 किग्रा) और संध्या रानी (महिला 60 किग्रा) ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन