{"_id":"5e5abbf28ebc3ef41261f1be","slug":"bishkek-withdraws-as-host-of-asian-wrestling-olympic-qualifiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिशकेक में अब नहीं होगी एशियाई ओलंपिक क्वॉलिफाइंग कुश्ती","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बिशकेक में अब नहीं होगी एशियाई ओलंपिक क्वॉलिफाइंग कुश्ती
Sun, 01 Mar 2020 01:00 AM IST
मुकेश कुमार झा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
रेसलिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
किर्गिस्तान की राजधानी बिशकेक में अब अगले महीने एशियाई ओलंपिक क्वॉलिफाइंग कुश्ती नहीं होगी। बिशकेक ने घातक कोरोना वायरस के फैलने की आशंका के मद्देनजर इसकी मेजबानी से हटने का फैसला किया है।
विज्ञापन
यूनाइटेड वल्र्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने सभी एशियाई कुश्ती संघों को सूचित कर दिया है कि अब बिशकेक इस टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं करेगा। यह क्वॉलिफाइंग पहले 27 से 29 मार्च तक चीन के जियान में आयोजित किया जाना तय था लेकिन वहां कोरोना वायरस के फैलने के चलते वहां की बजाय बिशकेक में कराए जाने का फैसला किया था।
विज्ञापन
इस खतरनाक वायरस से दुनिया भर में कुछ हजार से ज्यादा लोगों के जान गंवाने की खबर है। किर्गिस्तान सरकार ने अगली सूचना तक देश में होने वाले सभी खेल आयोजन को टालने का फैसला किया है।
विज्ञापन
यूडब्ल्यूडब्ल्यू को किर्गिस्तान सरकार ने सूचित किया कि उसने अपने देश में कोरोना वायरस के फैलने के खिलाफ कदम उठाने के क्रम में अपने यहां बिशकेकक में एशियाई ओलंपिक क्वॉलिफायर को भी रद्द करने का फैसला किया है।
यूडब्ल्यूडब्ल्यू अब समाधान तलाशने के लिए अन्य विकल्पों पर अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति से अगले हफ्ते चर्चा जारी रखने का संकेत दिया है।