{"_id":"5dd4cb748ebc3e54d504f73e","slug":"big-bout-league-mary-kom-to-play-for-punjab-royals","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरीकॉम पंजाब रॉयल्स और पंघाल गुजरात से खेलेंगे ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मैरीकॉम पंजाब रॉयल्स और पंघाल गुजरात से खेलेंगे
Wed, 20 Nov 2019 11:17 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
मैरी कॉम
- फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरीकोम बिग बाउट लीग में एनसीआर पंजाब रॉयल्स का हिस्सा होंगी जबकि उनकी चिर प्रतिद्वंद्वी निकहत जरीन ओडिशा वारियर्स के लिए खेलेंगी। आयोजकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
दो दिसंबर से शुरू हो रही इस लीग की छह टीम में से प्रत्येक में पांच पुरुष और दो महिला मुक्केबाजों को जगह मिली है। प्रत्येक टीम में तीन विदेशी मुक्केबाज हो सकते हैं। मंगलवार को हुए खिलाड़ी ड्राफ्ट के अनुसार विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल अडाणी गुजरात जबकि पिंकी रानी बंगलुरू टीम का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन