फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Big Bout Boxing League Mary Kom will takes centre stage in opener Punjab will take on Odisha

मैरीकॉम पर रहेंगी सभी निगाहें, आज से होगी बिग बाउट लीग की शुरुआत

Mon, 02 Dec 2019 09:43 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 02 Dec 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
Big Bout Boxing League Mary Kom will takes centre stage in opener Punjab will take on Odisha
मैरी कॉम - फोटो : सोशल मीडिया

ओडिशा वॉरियर्स और पंजाब पैंथर्स के बीच सोमवार को होने वाले मुकाबले के साथ ही बिग बाउट लीग की शुरुआत होगी। इसमें पहले मैच में छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम पर सभी निगाहें रहेंगी। मैरीकॉम नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में परिसर में होने वाले मुकाबले में पंजाब पैंथर्स की ओर से फ्लाईवेट वर्ग में चुनौती पेश करेंगी। उनका सामना ओडिशा की सविता से होगा, जो राष्ट्रीय चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता हैं।

विज्ञापन


जूनियर वर्ग में सविता राष्ट्रीय चैंपियन रह चुकी हैं। उन्होंने कहा, ‘इस साल विश्व चैंपियनशिप में जो कुछ हुआ, वह मेरे लिए एक सीख है। अब ओलंपिक की तैयारियों के लिए मैं उससे सबक लूंगी। बिग बाउट लीग अपनी तैयारियों को परखने का अच्छा मंच है।’
विज्ञापन


इसके अलावा राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन मनोज कुमार का मुकाबला उज्बेकिस्तान के जे. राखमोनोव से होगा। इसके अलावा नाइजीरियाई खिलाड़ी कोरेडे अदेनजीजी, पीएल प्रसाद, सोनिया लाठेर, नवीन कुमार और आरशी खानम से भी पंजाब को उम्मीदें हैं। वहीं ओडिशा का दारोमदार सचिन सिवाच, राखमोनोव, नील कमल सिंह, नमन तंवर जैस्मिन और प्रियंका चौधरी पर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed