फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Bhavani devi mother will travel to tokyo for olympics medal probable will also get coach help

Olympics 2020: टोक्यो में पदक दावेदारों को मिलेगा निजी कोच का साथ, भवानी की मां भी जाएंगी टोक्यो

Tue, 13 Jul 2021 09:01 PM IST
Rajeev Rai हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 13 Jul 2021 09:01 PM IST
सार

  • भवानी की मां और फेडरेशन के कुछ पदाधिकारी मैनेजर बनकर जाएंगे टोक्यो
  • विश्व नंबर एक बॉक्सर अमित पंघाल को निजी कोच और दीपिका कुमारी को नहीं मिला मनोचिकित्सक
  • टोक्यो ओलंपिक में अब तक का सबसे बड़ा 227 सदस्यीय भारतीय दल करेगा शिरकत
  • 126 खिलाड़ी, 93 कोच, सपोर्ट स्टाफ, ऑफिशियल और आठ सदस्यीय होगा चेफ डि मिशन दल

विज्ञापन
Bhavani devi mother will travel to tokyo for olympics medal probable will also get coach help
भवानी देवी - फोटो : twitter@KirenRijiju

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में अब तक का सबसे बड़ा भारतीय दल शिरकत करने जा रहा है। भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से जारी की गई आधिकारिक सूची में 126 खिलाड़ियों के साथ 93 कोच, सपोर्ट स्टाफ, ऑफिशियल्स को भेजा जा रहा है, साथ ही चेफ डि मिशन बीपी बैश्या के साथ आठ सदस्यीय स्टाफ समेत कुल 227 सदस्यीय दल टोक्यो जाएगा। खास बात यह है कि बजरंग, रवि कुमार, पीवी सिंधू, विनेश, दीपक पूनिया, मैरी कॉम, मनिका बत्रा समेत पदक के कई दावेदारों के निजी कोच को उनके साथ टोक्यो भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन


तीरंदाजों ने मांगा था मनोचिकित्सक
हालांकि इस दल में खेल संघों के कुछ पदाधिकारियों और तलवारबाज भवानी देवी की मां सीए रमानी को बतौर मैनेजर बनाकर टोक्यो जाने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन मुक्केबाज अमित पंघाल के निजी कोच अनिल धनकड़ को टोक्यो नहीं भेजा जा रहा है। विश्व नंबर एक और टोक्यो में पदक के बड़े दावेदार अमित पंघाल लंबे समय से अपने निजी कोच को टोक्यो भेजने की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया। भवानी ने अपनी मां को टोक्यो भेजने की गुहार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि उनके वहां रहने से उन्हें अच्छे प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगी। उनकी मांग को पूरा कर दिया गया। यही नहीं तीरंदाज दीपिका कुमारी, अतानु दास ने अपने साथ मनोचिकित्सक भेजने की गुहार लगाई थी, लेकिन उन्हें इसकी सेवाएं नहीं मिलेंगी।

विज्ञापन

परनीथ के कोच और बॉक्सिंग डॉक्टर दल में शामिल

आखिरकार बी साई परणनीथ के कोच आगुस डि सांतोसो और बॉक्सिंग दल को टीम डॉक्टर करनजीत सिंह को दल में शामिल कर लिया गया। सांतोसो के लिए गोपीचंद ने खुद को दल से अलग किया था। वहीं डॉ. करन को भी नहीं शामिल किया गया था, लेकिन बॉक्सिंग में चोट का खतरा देखते हुए उन्हें दल में शामिल कर लिया गया। इन दोनों के अलावा हॉकी कोच पीयूष दुबे, भवानी की मां रमानी, बॉक्सिंग फीजियो आयुष, सात्विक-चिराग के फीजियो सुमांश सिवालंका को बतौर ट्रेनिंग असिस्ट पार्टनर (टीएपी) दल में शामिल किया गया है। ये सभी गेम्स विलेज में न रहकर आईओए के होटल में रहेंगे।

26 एथलीटों के साथ 21 का सपोर्ट स्टाफ

टोक्यो में कुल 26 एथलीट शिरकत करेंगे। इनकेसाथ 21 सदस्यीय कोच, सपोर्ट स्टाफ और ऑफिशियल का दल भेजा जा रहा है। इसी तरह 15 शूटरों के साथ सात कोच, सपोर्ट स्टाफ भेजे जा रहे हैं लेकिन इनमें पिस्टल विदेशी कोच पावेल स्मिरनॉव और अभिषेक वर्मा के कोच जसपाल राणा का नाम नहीं है। वहीं हॉकी में 16-16सदस्यीय टीम के साथ तीन-तीन अतिरिक्त खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। पुरुषों में वरुण कुमार, सिमरनजीत सिंह और गोलकीपर कृष्ण बहादुर थापा को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन

दुती, साबले के निजी कोच भी जाएंगे

लंबी कूद में श्रीशंकर मुरली के पिता और उनके कोच एस मुरली, अविनाश साबले के कोच अमरीश कुमार, दुती चंद के कोच एन रमेश, मैरी कॉम के कोच छोटे लाल, पीवी सिंधू के कोच पार्क ताई सुंग, मनिका के कोच सन्मय परांजपे, विनेश के कोच वॉलर एकोस, बजरंग के कोच शाको, रवि कुमार, दीपक पूनिया के कोच मुराद गाईदोरोव, कमाल मलाईकोव को बतौर निजी कोच साथ भेजा जा रहा है। 

मीरा के साथ जाएंगे तीन कोच एक फीजियो

पदक की दावेदार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के साथ चीफ कोच विजय शर्मा, संदीप शर्मा, प्रमोद शर्मा और फीजियो आलाप को जाने की मंजूरी दी गई है। महिला और पुरुष हॉकी टीम के साथ 15 सदस्यीय सपोर्ट स्टाफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed