{"_id":"5d56e52a8ebc3e89e2737597","slug":"bharti-baghel-loss-bronze-medal-match-indian-womens-team-will-return-empty","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: खाली हाथ लौटेगी भारती महिला टीम, भारती नहीं जीत पाई ब्रॉन्ज मेडल मैच","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: खाली हाथ लौटेगी भारती महिला टीम, भारती नहीं जीत पाई ब्रॉन्ज मेडल मैच
Sat, 17 Aug 2019 08:05 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 17 Aug 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारती बघेल 3-1 से बढ़त हासिल करने के बावजूद शुक्रवार को किर्गीस्तान की नुराइदा अनारकुलोवा से हार गई जिससे भारतीय महिला टीम को विश्व जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में तीन साल में पहली बार खाली हाथ लौटना होगा।
विज्ञापन
भारती ने 57 किग्रा के इस मुकाबले में आक्रामक रवैया अपनाया और उन्होंने 2-0 की बढ़त बना ली। पहले पीरियड के बाद वह 2-1 से बढ़त पर थी। उन्होंने इसके बाद अपने खाते में एक और अंक जोड़ा लेकिन नुराइदा ने इसके बाद शानदार वापसी करके स्कोर 3-3 से बराबर किया।
विज्ञापन
नुराइदा ने आखिरी अंक बनाया था इसलिए उन्हें विजेता घोषित किया गया। पूजा के पास भी पदक की दौड़ में पहुंचने का मौका था लेकिन वह रेपेचेज में उज्बेकिस्तान की शोखिदा अखमेदोवा से 1-6 से हार गयी।
विज्ञापन
इस साल केवल भारती और अंशु मलिक ही पदक दौर में पहुंची थी। पुरुष वर्ग में ग्रीको रोमन में दो बार के पदक विजेता सजन भानवाल 77 किग्रा में ईरान के मोहम्मद अजीज से 3-7 से हार गये लेकिन वह कांस्य की दौड़ में बने हुए हैं। इसी तरह से सुनील कुमार (87 किग्रा) और अवेश कुमार (130 किग्रा) को भी रेपशेज दौर में खेलना होगा।