सिफारिश: अर्जुन अवार्ड की रेस में गौरव-सोनिया और सिमरनजीत, बीएफआई ने किया नॉमिनेट
सोलंकी (57 किलो) 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था जबकि सोनिया चहल (57 किग्रा) ने उसी साल विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय मुक्केबाजी संघ (बीएफआई) ने शनिवार को गौरव सोलंकी, सोनिया और सिमरनजीत कौर को अर्जुन अवार्ड के लिए नामित किया है। बीएफआई के सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को इस बात की जानकारी दी। सोलंकी (57 किलो) 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था जबकि सोनिया चहल (57 किग्रा) ने उसी साल विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। वहीं, सिमरनजीत (60 किग्रा) 2018 विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता हैं और टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकीं चार भारतीय महिला मुक्केबाजों में से हैं। वह पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन भी हैं। हालांकि ये दोनों ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। बता दें कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकन भेजने की आखिरी तारीख पांच जुलाई है।
Boxing Federation of India (BFI) recommends Gaurav Solanki, Sonia, and Simranjeet Kaur Baath for Arjuna Award: BFI Sources pic.twitter.com/3RRas1ZWcb
— ANI (@ANI) July 3, 2021विज्ञापन
साजन प्रकाश अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित
भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) ने ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक साजन प्रकाश के नाम की सिफारिश अर्जुन पुरस्कार के लिए की है। एसएफआई ने ध्यानचंद पुरस्कार के लिए अनुभवी कोच कमलेश नानावटी का नाम भेजा है। लगातार दूसरे साल साजन प्रकाश का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा गया है जो टोक्यो में अपने दूसरे ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। केरल के इस 27 साल के तैराक ने पिछले हफ्ते इटली के रोम में सेटे कोली ट्राफी में पुरूषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में 1:56:36 सेकंड का समय निकालकर तोक्यो ओलंपिक के लिए 'ए' कट से क्वालीफाई किया था। तपन पाणिग्रही को द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम वर्ग) में नामांकित किया गया है जिन्होंने पैरा तैराकी में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चैंपियन तैयार करने में काफी योगदान दिया है।