फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   bengaluru bulls vs tamil thalaivas live match updates in pro kabaddi league 2018

BENvCHE: पवन-काशीलिंग के धमाके से ढेर तमिल थलाइवाज, 44-35 से जीती बैंगलुरु बुल्स

Wed, 17 Oct 2018 09:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
bengaluru bulls vs tamil thalaivas live match updates in pro kabaddi league 2018
tamil thalaivas vs bengaluru bulls

प्रो कबड्डी लीग सीजन-6 में बुधवार को बैंगलुरु बुल्स ने तमिल थलाइवाज को 44-35  से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बैंगलुरु बुल्स की इस जीत में सबसे अहम भूमिका उसके दो होनहार खिलाड़ी पवन शहरावत और काशीलिंग अडके ने निभाई। दोनों ही खिलाड़ियों ने मैच में सुपर-10 लगाकर टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन


मैच का बेस्ट रेडर पवन शहरावत को चुना गया, जिन्होंने कुल 14 रेड में 14 प्वॉइंट हासिल किए। वहीं, बैंगलुरु बुल्स के आशीष सांगवान को डिफेंडर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 4 टैकल में कुल 3 प्वॉइंट लिए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अजय ठाकुर के नेतृत्व वाली तमिल थलाइवाज के लिए यह सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। ओपनिंग मैच में पटना पाइरेट्स के खिलाफ जीत का खाता खोलने वाली तमिल थलाइवाज ने 6 में से 5 मैच गंवाए हैं। वहीं बैंगलुरु बुल्स ने अब तक खेले अपने दोनों ही मैचों में जीत का परचम लहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां जानें मैच का अपडेट:

- तमिल थलाइवाज का तीसरा सुपर टैकल, 43-35 से आगे बैंगलुरु बुल्स

- वापसी की कोशिश में तमिल थलाइवाज, 40-29 से आगे बैंगलुरु बुल्स

- बैंगलुरु बुल्स की मैच में फिर वापसी, 25-34 से पिछड़ी तमिल थलाइवाज

- तमिल थलाइवाज की धमाकेदार वापसी, 30-24 से आगे बैंगलुरु बुल्स

- दूसरे हाफ में तमिल थलाइवाज की वापसी, 29-20 से आगे बैंगलुरू बुल्स

- बैंगलुरु बुल्स का हमला जारी, 16-28 से पीछ तमिल थलाइवाज

- मैच का पहला हाफ खत्म, 24-14 से आगे बैंगलुरु बुल्स

- काशी ने टीम को दिलाए 2 और प्वॉइंट, 22-8 से पिछड़ी तमिल थलाइवाज

- पहले हाफ में दूसरी बार ऑलआउट तमिल थलाइवाज, 18-7 से आगे बेंगलुरु बुल्स

- सुपर टैकल में तमिल थलाइवाज को मिली राहत, 5-15 से पीछे अजय ठाकुर की टीम

- पवन ने लगाई तूफानी सुपर रेड, 14-3 से आगे तमिल थलाइवाज

- मैच के 5 मिनट में ऑलआउट हुई तमिल थलाइवाज, 9-2 से आगे बैंगलुरु बुल्स

- डू ऑर डाय रेड में पवन ने लिया प्वॉइंट, 6-2 से आगे बैंगलुरु बुल्स

- काशी ने बैंगलुरु बुल्स के लिए लगाई पहली तूफानी रेड, 1-4 से पीछे तमिल थलाइवाज

- अजय ठाकुर ने टॉस जीतकर लिया पहले डिफेंड करने का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed