{"_id":"5987e5974f1c1bfd488b46ad","slug":"bengal-warriors-beat-up-yoddha-in-one-sided-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी लीग सीजन 5: बंगाल वॉरियर्स ने यूपी योद्धा को पहली हार के लिए मजबूर किया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी लीग सीजन 5: बंगाल वॉरियर्स ने यूपी योद्धा को पहली हार के लिए मजबूर किया
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 07 Aug 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
मनिंदर सिंह
- फोटो : twitter
प्रो कबड्डी लीग सीजन पांच में रविवार को बंगाल वॉरियर्स ने यूपी योद्धा को टूर्नामेंट में पहली बार हार से सामना कराया। नागपुर के मनकापुर स्टेडियम में बंगाल वॉरियर्स ने यूपी योद्धा को एकतरफा मुकाबले में 40-20 के विशाल अंतर से हराया। बंगाल वॉरियर्स की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने तेलुगु टाइटंस को मात दी थी। वहीं यूपी योद्धा के विजयी क्रम पर ब्रेक लगा और उसकी तीन मैचों में यह पहली हार रही।
विज्ञापन
पहला हाफ के खत्म होने के साथ ही यह एहसास हो चुका था कि यूपी का मैच में वापसी करना मुश्किल है। वॉरियर्स ने पहले हाफ के खत्म होने तक स्कोर 22-8 से अपने पक्ष में कर रखा था।
विज्ञापन
वहीं दूसरे हाफ में भी बंगाल का दबदबा कायम रहा और उसने विशाल अंतर से जीत दर्ज की। इस जीत से बंगाल को पांच अंक मिले। बंगाल वॉरियर्स की तरफ से विनोद कुमार ने सर्वाधिक आठ अंक जुटाए। जैंग कुन ली ने सात और मनिंदर सिंह ने छह अंक हासिल किए। यूपी योद्धा की तरफ से सुरेंदर सिंह ने पांच अंक हासिल किए लेकिन टीम के दूसरे साथी सुरेंदर सिंह का साथ नहीं दे सके और टीम बुरी तरह से मैच हार गई।
विज्ञापन