फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Kobe Bryant Death News: Basketball legend Kobe Bryant killed in helicopter crash

कोबी ब्रायंट: नहीं रहा बास्केटबॉल की दुनिया का चमकता सितारा, विमान हादसे में बेटी समेत नौ की मौत

Mon, 27 Jan 2020 11:05 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 27 Jan 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Kobe Bryant Death News: Basketball legend Kobe Bryant killed in helicopter crash
कोबी ब्रायंट - फोटो : एएनआई

रिटायर्ड बास्केटबॉल स्टार कोबी ब्रायंट की रविवार को हेलिकॉप्टर हादसे में मौत हो गई। हादसे में कोबी की बेटी गियाना मारिया (13) समेत कुल नौ लोगों की मौत हो गई। कोबी अपने निजी हेलिकॉप्टर में थे। अमेरिका के कैलिफोर्निया के कैलाबैसस में हुए इस हादसे की खबर सामने आने के बाद कोबी के फैन्स और खेल जगत में गम का माहौल है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हेलिकॉप्टर में उनके साथ कम से कम आठ लोग और थे। घटना लॉस एंजिलिस से करीब 65 किमी दूर की है जहां हवा में हेलिकॉप्टर में आग लग गई और इसके बाद यह संतुलन खोते हुए झाड़ियों में आ गिरा। कोबी प्रतिष्ठित नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) में 20 साल रहे और इस दौरान पांच बार चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 


अपने 20 साल के करियर में ब्रायंट ने कई रिकॉर्ड बनाए। उन्हें 18 बार ऑल स्टार के लिए नामित किया गया। 2016 में ब्रायंट ने एनबीए के तीसरे सबसे बड़े ऑल टाइम स्कोरर रहते हुए संन्यास ले लिया था। कोबी ने साल 2008 और 2012 ओलंपिक में अमेरिकी टीम के लिए दो स्वर्ण पदक भी जीते थे। 

हादसे की खबर से हैरान अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ट ट्रंप ने लिखा- बास्केटबॉलर महान कोबी ब्रांयट के हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत की खबर आ रही है। यह हैरान करने वाली है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, अभिनेता विन डीजल, ड्वेन जॉनसन (रॉक), गायक जस्टिन बीबर के अलावा, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह सहित कई लोगों ने ब्रायंट के निधन पर शोक जताया है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं बास्केटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी कोबी ब्रायंट, जिनकी मौत पर पूरा अमेरिका रो रहा

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लिखा- आज की इस खबर को सुनना बेहद दिल तोड़ने वाला रहा। बचपन की बहुत सारी यादें, जागने की जल्दी और इस जादूगर को कोर्ट पर ऐसी चीजें करते देखना, जो मंत्रमुग्ध करने वाले होते थे। जीवन कितना अप्रत्याशित है.. उनकी बेटी गियेना का निधन भी दुर्घटना में हुआ। इससे वाकई में दिल टूट गया है। भगवान आपको शांति दें और परिवार को शक्ति प्रदान करे।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Absolutely devastated to hear this news today. So many childhood memories of waking up early and watching this magician doing things on the court that I would be mesmerized by. Life is so unpredictable and fickle. His daughter Gianna passed away too in the crash. Iam absolutely Heartbroken. Rest in peace. Strength and condolences to the family 🙏

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed