फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Basketball great Michael Jordan announces 100 million dollar donation to fight for racial equality

महान बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन 755 करोड़ रुपये दान में देंगे

Sat, 06 Jun 2020 07:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 06 Jun 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
Basketball great Michael Jordan announces 100 million dollar donation to fight for racial equality
माइकल जॉर्डन - फोटो : social media

महान बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन और जॉर्डन ब्रांड ने नस्लीय समानता और सामाजिक न्याय को बढावा देने वाले संगठनों को दस करोड़ डॉलर (लगभग 755 करोड़ रुपये) दान देने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक संयुक्त बयान में जॉर्डन और जॉर्डन ब्रांड ने कहा कि यह पैसा अगले दस साल में दिया जाएगा और इसका मकसद नस्लीय समानता, सामाजिक न्याय को बढावा देना और शिक्षा को सुलभ बनाना होगा।'
विज्ञापन


इसमें कहा गया, 'यह विवादित बयान नहीं है। जब तक नस्लवाद खत्म नहीं हो जाता, हम अश्वेत व्यक्तियों का जीवन बेहतर बनाने और उनकी सुरक्षा के लिए काम करते रहेंगे।' जॉर्डन ने सामवार को जॉर्ज फ्लॉयड और अश्वेत व्यक्तियों की पुलिस के हाथों हत्या पर बयान भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था, 'मैं बेहद दुखी, आहत और क्रोधित हूं। मैं सभी का दर्द और आक्रोश महसूस कर सकता हूं। मैं उन लोगों के साथ खड़ा हूं जो अश्वेत व्यक्तियों के खिलाफ हिंसा और नस्लवाद का विरोध कर रहे हैं। अब बहुत हो चुका।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed